1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किरण खेर ने खरीदी इतनी महंगी कार, इतने में आप खरीद लेंगे नोएडा में डुप्लेक्स फ्लैट

किरण खेर ने खरीदी इतनी महंगी कार, इतने में आप खरीद लेंगे नोएडा में डुप्लेक्स फ्लैट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 14, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 02:56 pm IST

एक्ट्रेस किरण खेर ने हाल में ही नई लग्जरी कार खरीदी है। एक्ट्रेस की कार काफी महंगी हैं। इसकी कीमत भी सामने आ गई है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि इतने में को नोएडा में डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा जा सकता है।

kirron kher- India TV Hindi
डिजाइन फोटो। Image Source : X

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लंबे समस से वो भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने हाल में ही नई गाड़ी खरीदी है। इससे जुड़ी अपडेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वो सामने आई तस्वीर में अपनी गाड़ी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। शानदार गाड़ी के साथ किरण खेर ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं। 

किरण खेर की कार की कीमत

किरण खेर ने 1.65 करोड़ रुपये की नई कार खरीदी है। उनकी गाड़ी कोई आम कार नहीं बल्कि GLS मर्सिडीज है। ये लग्जरी कार है, जो कई और नामी बॉलीवुड सितारों के पास है। इसकी डिलीवरी लेते हुए वो स्टाइल में नजर आईं। उन्होंने ऑल ब्लैक लुक के साथ बूट कैरी किए थे। इसके साथ ही वो गॉगल लगाए दिखीं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों एक्ट्रेस को नई गाड़ी लेने की बधाई दे रहे हैं। कई लोग अलग-अलग प्रकार की टिप्पणी भी कर रहे हैं। 

फैंस की प्रतिक्रिया

एक फैन ने लिखा, 'जितने की गाड़ी है उतने में तो नोएडा में एक डप्लेक्स आ जाए।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'बहुत महंगी गाड़ी है।' एक फैन ने लिखा, 'आज पता चला ये अनुपम खेर की पत्नी हैं।' इस तरह के कमेंट से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है। 

काफी दिनों तक रहीं बीमार

किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं। राजनीति में आने के बाद से ही किरण फिल्मों में कम स्क्रिय हो गई हैं। कुछ रियलिटी शोज में ही आप उन्हें देख पाएंगे। कुछ सालों पहले ही किरण खेर को कैंसर से जूझना पड़ा था। एक्ट्रेस इसके बाद काफी कमजोर हो गई थीं। उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया, लेकिन अब वो कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। वैसे किरण खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं उनके पति अनुपम खेर भी उनसे जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें: अब इन 18 OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं देख सकेंगे फिल्में-वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले हॉलीवुड सुपरस्टार एड शीरन, किंग खान के साथ किया रॉक 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन