1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Veerana में 'चुड़ैल' बनकर गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, खूबसूरती पर फिदा था अंडरवर्ल्ड डॉन!

Veerana में 'चुड़ैल' बनकर गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, खूबसूरती पर फिदा था अंडरवर्ल्ड डॉन!

 Published : Nov 17, 2022 08:33 am IST,  Updated : Nov 18, 2022 06:34 am IST

Horror Movies में आपने अब तक कई एक्ट्रेसेस को चुड़ैल का किरदार निभाते हुए देखा होगा लेकिन साल 1988 में आई फिल्म 'वीराना' की एक्ट्रेस को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं।

Veerana Fame Actress Jasmine Dhunna- India TV Hindi
जानिये कहां हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना Image Source : YOUTUBE/GOLDMINES BOLLYWOOD

बॉलीवुड में हमेशा से ही एक से एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस का बोलबाला रहा है। मधुबाला से लेकर परवीन बॉबी तक सभी एक्ट्रेसेस की चर्चे विदेशों तक होते थे। इन एक्ट्रेसेस को आपने कई फिल्मों में देखा होगा लेकिन बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जिसने  सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया और लोग उसकी खूबसूरत को आज भी अपनी यादों में बसाए हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'वीराना' की एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना Jasmine Dhunna की, जिन्हें आखिरी बार रामसे ब्रदर्स की साल 1988 में आई फिल्म Veerana में देखा गया था। 

jasmine
Image Source : YOUTUBE/GOLDMINES BOLLYWOODजैस्मिन धुन्ना

यह भी पढें: Shilpa Shetty को बीच सड़क पर आया गुस्सा, Video देख यूजर्स बोले- 'जैसी करनी वैसी भरनी'

बॉलीवुड में अगर सबसे खूबसूरत चुड़ैल का किरदार निभाने का खिताब किसी एक्ट्रेस को जाता तो वो Jasmine Dhunna ही होतीं। फिल्म में जैस्मिन के किरदार को आत्मा के साए में दिखाया गया था। अगर आपने अभी तक फिल्म 'वीराना' नहीं देखी है तो आज ही देखिए जिसके बाद आप भी जैस्मिन की खूबसूरत के कायल हो जाएंगे। लेकिन अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आजकल Jasmine Dhunna कहां है और कैसी दिखती हैं तो इसका जवाब सिर्फ रामसे ब्रदर्स के पास होगा। क्योंकि आखिरी बार साल 2017 में रामसे ब्रदर्स ने एक इंटरव्यू में जैस्मिन के बारे में बात की थी। 

jasmine
Image Source : YOUTUBE/GOLDMINES BOLLYWOODजैस्मिन धुन्ना

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की वेब सीरीज Tanaav ने मचाया तहलका, कश्मीर की कहानी से किया इमोशनल

Jasmine Dhunna ने साल 1979 में फिल्म 'सरकारी मेहमान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद साल 1984 में आई फिल्म 'डायवोर्स' में शर्मिला टैगोर के साथ जैस्मिन धुन्ना ने काम किया और जैस्मिन की आखिरी फिल्म थी 'वीराना'। कहा जाता है फिल्म 'वीराना' के बाद से जैस्मिन पर अंडरवर्ल्ड की नजर थी। जैस्मिन ने उस दौर में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी मगर उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिली। उस समय मीडिया की खबरों की मानें को जैस्मिन फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि रामसे ब्रदर्स ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जैस्मिन अपनी मां से बेहद करीब थीं और उनके निधन के बाद टूट गईं। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इंटरव्यू के दौरान रामसे ब्रदर्स ने यह भी कहा था कि अगर वो फिल्म 'वीराना' का सीक्वल बनाते हैं तो जैस्मिन को फिल्म में लीड एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाने का ऑफर देंगे। 

Drishyam 2 Advance Booking: 'दृश्यम 2' की होगी छप्पर फाड़ ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन करेगी हल्ला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन