1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म का नाम क्यों रखा गया है 'एनिमल', रणबीर कपूर ने किया खुलासा

फिल्म का नाम क्यों रखा गया है 'एनिमल', रणबीर कपूर ने किया खुलासा

 Published : Nov 27, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 02:28 pm IST

रणबीर कपूर की मूवी 'एनिमल' का फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है। बड़े पर्दे पर पहली बार रणबीर कपूर गैंगस्टर की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। इसी बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने ये खुलासा किया है कि इस फिल्म का नाम आखिर ‘एनिमल’ क्यों रखा गया है।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
जानिए रणबीर की फिल्म का नाम 'एनिमल' क्यों रखा गया Image Source : DESIGN

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ इस साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिगं डायरेक्शनल ‘एनिमल’ को लेकर काफी बज भी बना हुआ है।बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया,जिसे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। सभी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसी बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि इस फिल्म का नाम ‘एनिमल’ क्यों रखा गया है। 

फिल्म का नाम 'एनिमल' क्यों रखा गया है?

दरअसल हाल ही में 'एनिमल' की टीम ने चेन्नई में एक इवेंट में भाग लिया। इवेंट के दौरान कई सवालों के बीच रणबीर से जब फिल्म का नाम 'एनिमल' रखने के पीछे की वजह के बारे में पूछा गया। तो एक्टर ने कहा कि इस फिल्म का नाम 'एनिमल' इसलिए रखा गया है क्योंकि जानवर अपनी प्रवृत्ति से बाहर व्यवहार करता है। वे सोच समझकर व्यवहार नहीं करते। इसके आगे रणबीर कहते है कि इस फिल्म में उनका किदार भी उस जानवर जैसा ही है जो अपने परिवार की रक्षा के लिए सहज व्यवहार करता है। वह यह नहीं सोच रहा है कि वह सहज भाव से व्यवहार कर रहा है, वह आवेगी है। इस वजह से इस फिल्म का नाम 'एनिमल' रखा गया। वहीं रणबीर ने ये भी कहा कि एक बार जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि यह फिल्म इस नाम पर फिट बैठती है।

'एनिमल' में नजर आएंगे ये सितारे

बता दें कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा बाॅबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

साड़ी पहन..मांग में सिंदूर लगाए, देसी शकीरा बन छाई रानी चटर्जी , लगाए ऐसे ठुमके की मदहोश हुए फैंस

इस बीमारी से जूझ रही हैं 'बिग बॉस 17' की ये कंटेस्टेंट, हो सकती हैं घर से बेघर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन