1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2019 में भी बीमारी को हराकर लौट आई थीं लता मंगेशकर, मजबूत जज्बे का दिया परिचय

2019 में भी बीमारी को हराकर लौट आई थीं लता मंगेशकर, मजबूत जज्बे का दिया परिचय

 Published : Jan 11, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Jan 11, 2022 01:54 pm IST

लता जी की उम्र भले ही तकाजा कर रही हो लेकिन उनके हौंसले हार मानने के लिए तैयार नहीं है। इस उम्र में वो भी स्वस्थ हैं और शानदार जीवन व्यतीत कर रही है।

Lata Mangeshkar- India TV Hindi
Lata Mangeshkar Image Source : INSTAGRAM/ LATA_MANGESHKAR

Highlights

  • 28 सितंबर 1929 को पैदा हुईं लता मंगेशकर देश-विदेश में लोकप्रिय हैं।
  • लता मंगेशकर भारत रत्न, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के अलावा कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं, 92 वर्षीया लीजेंडरी सिंगर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। 

लता जी की उम्र भले ही तकाजा कर रही हो लेकिन उनके हौंसले हार मानने के लिए तैयार नहीं है। इस उम्र में वो भी स्वस्थ हैं और शानदार जीवन व्यतीत कर रही है। अपने लाखों करोड़ों चाहने वालो की दुआ के चलते ही 2019 में फेफड़ों के संक्रमण से जूझने के बाद भी वो सकुशल लौट आई थी।

लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, आईसीयू में हैं भर्ती

13 नवंबर 2019 को लता मंगेशकर निमोनिया के चलते बुरी तरह बीमार हो गई थी और उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था। तब भी उन्हें आईसीयू में रखा गया था और वो कई दिनों तक खतरे में रही थी। धीरे धीरे उनके मजबूत जज्बे और फैंस की दुआओं का असर दिखा और लता दी स्वस्थ होकर लौटीं।

28 सितंबर 1929 को पैदा हुईं लता मंगेशकर देश-विदेश में लोकप्रिय हैं. म्यूजिक वर्ल्ड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर का अहम योगदान रहा है।  लता मंगेशकर अपने इस कंट्रीब्यूशन की बदौलत कई सम्मानीय पुरस्कारों से नवाजी गई हैं. लता मंगेशकर भारत रत्न, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के अलावा कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।

लता मंगेशकर के पांच सुपरहिट गाने, संकट काल में देंगे जीने का हौंसला 

उनकी आवाज की मिठास और जादू सालों से श्रोताओं के दिलों पर राज करती आ रही है। हालांकि काफी सालो से लता दी बॉलीवुड में सक्रिय नहीं हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन