1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरी बार लता मंगेशकर ने रिकॉर्ड किया था भगवान राम का श्लोक, पीएम मोदी ने दिखाया वीडियो

आखिरी बार लता मंगेशकर ने रिकॉर्ड किया था भगवान राम का श्लोक, पीएम मोदी ने दिखाया वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 17, 2024 11:09 am IST,  Updated : Jan 17, 2024 11:21 am IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को अब कुछ ही दिन बचे हैं। देश के हर कोने में लोग इसे एक त्योहार की तरह मना रहे हैं। पीएम मोदी भी लगातार जनता को जोड़े रखने के लिए राम भजन साझा कर रहे हैं। अब उन्होंने लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ एक श्लोक साझा किया है।

Lata Mangeshkar, PM Modi- India TV Hindi
लता मंगेशकर और पीएम मोदी। Image Source : X

मंगलवार से राम नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले प्रायश्चित से शुरुआत की गई है। अभिजीत महूर्त में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स, सिंगर्स, निर्देशकों और अन्य कलाकारों को भी इस भव्य उत्सव का न्योता मिला है। पीएम मोदी लगातार इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर अपडेट साझा कर रहे हैं। वो कई कलाकारों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके गाए हुए राम भजन अपने ट्विटर हैंडल पर दर्शकों के साथ साझा कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने किसी की कमी महसूस की और वो कोई और नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर हैं। पीएम मोदी का कहना है कि इस उत्सव में लता मंगेशकर कमी खलेगी। इसी कमी को कुछ कम करने के लिए उन्होंने लता मंगेशकर का गाया हुआ श्लोक साझा किया है, जो भगवान राम से जुड़ा है। 

लगा मंगेशकर को पीएम मोदी ने किया याद

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद किया है। उन्होंने उनका एक भजन दर्शकों के साथ साझा करते हुए अहम जानकारी भी बताई। उन्होंने बताया कि दुनिया को अलविदा कहने से पहले लता मंगेशकर ने आखिरी बार जो भजन रिकॉर्ड किया वो भगवान राम से जुड़ा श्लोक था। इस भजन का नाम 'श्रीरामअर्पण' है। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज इसमें सुनने को मिल रही है, जो हर किसी का मन मोह सकती है। 

पीएम मोदी ने किया ट्विट

पीएम मोदी ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों की कमी खलेगी उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां उनके द्वारा गाया गया एक श्लोक है। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था जिसे उन्होंने रिकॉर्ड किया था।'

यहां देखें वीडियो

इस दुनिया को कहा अलविदा

6 फरवरी 2022 की तारीख दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए काला दिन साबित हुआ। इस दिन लता मंगेश्कर ने दुनिया से मुंह फेर लिया। 93 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने बेशुमार हिट और क्लासिक गाने दिए हैं। इनमें 'कोई लड़की है...', 'एक बात दिल में...', 'हमको हमी से चुरा लो...', 'मेरा दिल ये पुकारे आजा', 'जिंदगी की न टूटे लड़ी...' जैसे कई सदाबहार गाने दिए। 

ये भी पढ़ें: '12वीं फेल' के लिए धड़का बॉलीवुड की टॉप 2 एक्ट्रेस का दिल, विक्रांत मैसी की तारीफ में पढ़े कसीदे

दो साल की हो गई हैं प्रियंका की लाडली मालती, पापा निक ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन