1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेंद्र सिंह धोनी भी अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे, पत्नी साक्षी का अंदाज देखने लायक

महेंद्र सिंह धोनी भी अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे, पत्नी साक्षी का अंदाज देखने लायक

 Reported By: Nirnay Kapoor Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Mar 01, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 04:24 pm IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में सितारों का मेला लग गया है। क्रिकेट जगत के नामी सितारे भी पहुंच रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी इस ग्रैंड इवेंट में पहुंच गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं।

Mahendra singh dhoni sakshi dhoni- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी। Image Source : INDIA TV

जामनगर में नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे लाडले अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गया है। तीन दिनों तक ये कार्यक्रम चलेगा। इसी साल अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। शादी से पहले ही जामनगर में ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है। इस ग्रैंड इवेंट में सितारों का जमघट भी लग गया है। बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे पहुंच गए हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं। उनका वीडियो भी सामने आ गया है। 

धोनी भी पहुंचे

महेंद्र सिंह धोनी काफी कैजुअल लुक में पहुंचे। उन्होंने इस इवेंट के लिए पोलो टीशर्ट और ब्लैक ट्रैकपैंट कैरी किया। उनके साथ ही उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी पहुंचीं। साक्षी ने भी अपना लुक काफी कैजुअल रखा था। दोनों ही एक-दूसरे की बाहों में खड़े पोज देते नजर आए। लोग कपल की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को साक्षी धोनी का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। धोनी के अलाव सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, सुर्य कुमार याद, रोजित शर्मा, ब्रावो जैसे कई नामी क्रिकेटर भी अपने परिवारों के साथ पहुंच गए हैं।  

यहां देखें वीडियो

ये सितारे मचाएंगे अपनी परफॉर्मेंस से धमाल

शाहरुख खान और रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच गए हैं। मार्क जुकरबर्ग जैसे कई और विदेशी बिजनेसमैन इस प्री-वेडिंग इवेंट को अटेंड करने पहुंचे हैं। इसके अलावा सलमान खान, इवांका ट्रंप, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे कई बॉलीवुड सितारे इस इवेंट को और ग्रैंड बनाने पहुंच गए हैं। रिहाना के अलावा अरिजीत सिंह, प्रीतम, बी प्राक, दिलजीत दोसांझ, हरिहरन और अजय-अतुल परफॉर्म करेंगे। रोबिन, फेंटी, जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे विदेशी सितारे भी परफॉर्म करने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा तीन दिनों तक अलग-अलग थीम के अनुसार इवेंट रखे गए हैं। 

2022 में ही हुई सगाई

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की थी। उनका गोल धना समारोह 19 जनवरी, 2023 को हुआ।

ये भी पढ़ें: तीन दिनों तक अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में वो सब होगा, जिसका आपको नहीं होगा अंदाजा

गाना-बजाना, खाना-पीना! एयरपोर्ट से बाहर आते ही अंबानी परिवार के मेहमानों के लिए जबरदस्त इंतजाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन