मुंबई: परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपने फैंस और फॉलोवर्स को हैरान कर दिया है, आमिर खान ने कहा है कि वो परफेक्शन में यकीन नहीं रखते हैं, आमिर खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए तैयार हैं। जाहिर है कि फैंस ने अभिनेता को मिस्टर परफेक्शनिस्ट की उपाधि दी है, लेकिन हाल ही में आमिर ने इस मिथ को तोड़ दिया है।
आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा है-"मैं परफेक्शन में विश्वास नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि सुंदरता अपूर्णता में समाहित है। मुझे नहीं लगता कि मैं एक परफेक्टनिस्ट हूं। मुझे लगता है कि यह टैग मुझे मीडिया द्वारा दिया गया था, क्योंकि मेरे पास बहुत लंबा समय था, जिसमें मेरे पास कोई ऐसी फिल्म नहीं थी जो काम न करे।"
इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर की हाइलाइट्स के बारे में भी बात की। आमिर खान जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे और इस फिल्म को लेकर की सारी खबर सामने आ रही हैं।
संपादक की पसंद