Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार यश ने केजीएफ में बोले ऐसे धांसू डायलॉग्स, जिसे सुनकर मिलेगी आपको जिंदगी जीने की सीख

सुपरस्टार यश ने केजीएफ में बोले ऐसे धांसू डायलॉग्स, जिसे सुनकर मिलेगी आपको जिंदगी जीने की सीख

Written By: Sarika Swaroop @sarikaswaroop8 Published : Jan 08, 2024 09:01 am IST, Updated : Jan 08, 2024 09:01 am IST

केजीफ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग सुपरस्टार यश की 'केजीएफ 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी फिल्म 'केजीएफ' से उनके कुछ ऐसे डायलॉग्स बताने जा रहे है, जिसका क्रेज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

KGF Superstar, Yash- India TV Hindi
Image Source : DESIGN केजीएफ के डायलॉग्स,आपने सुने क्या?

केजीफ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। केजीएफ फ्रेंचाइजी की भारी सफलता के बाद यश को 'पैन इंडियन स्टार' का दर्जा हासिल हुआ है। इस फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था, बल्कि दर्शकों को भी अपना दिवाना बना दिया है। यश का स्टाइल से लेकर उनका स्वैग तक लोगों के सिर चढ़कर बोला था। वहीं केजीएफ के दोनों पार्ट में यश के डायलॉग्स भी ऐसे थे, जिससे आपको जिंदगी से जुड़ी कई सीख मिल सकती है। यश के इन डायलॉग्स का क्रेज आज भी लोगों के बीच कुछ कम नहीं हुआ है, तो आइए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर डालते हैं यश के 'केजीएफ' में बोले गए डायलॉग्स पर , जो आपके अंदर एक जुनून भर देगा। 

 

1.'वायलेंस.. वायलेंस.. वायलेंस, आई डोंट लाइक इट. आई अवॉइड... बट वायलेंस लाइक मी, आई कान्ट अवॉइड।

2. तुम्हारे बाप लोगों ने सब सही किया लेकिन एक मिस्टेक कर दी है, तुम सबको मेरे टाइम पर पैदा कर दिया। मैं राज करता रहूंगा, तुम घास छीलते रहना।

3.'बंबई में एक तरफ समंदर है, तो दूसरी तरफ, रॉकी। 

4.राॅका के रहते यहां की मछलियों को भी किनारे आने के लिए इजाज़त लेनी पड़ती है।'

5.जिंदगी में किससे हाथ जोड़ते हो, अहम है...किससे हाथ मिलाते हो, अहम है... और किसका हाथ पकड़ते हो, वह ज्यादा अहम है...

6.मेरे बाप से ही नहीं हुआ तो, किसी से भी नहीं होगा।

7.'समंदर कितना गहरा है, इसकी गहराई जाने बिना इस पर राज नहीं किया जा सकता।'

8.एक बात याद रखना,आज के बाद ये टेरेटरी मेरी और ये टेरेटरी तेरी। समझा द वर्ल्ड इज माय टेरेटरी।

9. 'मेरी दोस्ती लाइक कोई यार नहीं और मेरी दुश्मनी झेल सके ऐसी तलवार नहीं बनी। 

10.'अपने को फ्लाइंग किस देने से ज्यादा, गले लगाकर चूमना पसंद है।'

11.ग्रेविटेशनल पावर, दो किसम के होते हैं। न्यूटन की ग्रेविटी में एपल नीचे गिरते हैं और रॉकी की ग्रेविटी में पीपल ऊपर जाते हैं।

12.कुछ लोग गुलाम बनके ही सही, सौ साल जीना चाहते हैं। लेकिन मेरेजैसे लोग एक दिन के लिए ही सही लेकिन सुल्तान की तरह जीना चाहते हैं।

13.बोलते हैं, जितनी चादर हो, उतने ही पैर फैलाओ।लेकिन मेरी मानो पैर क्यों कम फैलाने का? चादर ही बड़ी कर लो।

 

ये भी पढ़ें:

इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे बाबिल ने खोला ये बड़ा राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आमिर खान की बेटी आयरा की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे इमरान खान, एक्टर के लुक ने खींचा सबका ध्यान

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement