1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बंधन में बंधे पलक मुच्छल और मिथुन, सिंगर ने इस खास मैसेज के साथ शेयर की पहली तस्वीर

शादी के बंधन में बंधे पलक मुच्छल और मिथुन, सिंगर ने इस खास मैसेज के साथ शेयर की पहली तस्वीर

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 06, 2022 09:49 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 11:19 pm IST

Palak Muchhal Mithoon Wedding: बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों अपने करीबी लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल एक दूसरे के साथ बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।

Palak Muchhal Mithoon Wedding - India TV Hindi
Palak Muchhal Mithoon Wedding Pics Image Source : INSTAGRAM

Palak Muchhal Mithoon Wedding: बॉलीवुड के कई हिट गानों में अपनी आवाज देने वाली पलक मुच्छल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुम शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपनी करीबी, दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के लोगों के बीच शादी फेरे लिए हैं। शादी की आधिकारिक जानकारी पलक मुच्छल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस्ंटाग्राम के जरीए दी है। उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सिंगर पलक ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए  लिखा, 'आज हम दो सदैव के लिए एक हुए।' इसमें उन्होंने अपने पति और दूल्हे राजा मिथुन को भी मेंशन किया है। तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक और मिथुन एक-दूसरे को पिछले 9 सालों से डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा हुआ था। 

बॉलीवुड के कई हिट गानों में पलक जहां सुर्ख लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं मिथुन मैहरून शॉल के साथ ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए हैं। दोनों कपल एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते हुए काफी प्यारे लग रहे हैं।  पलक के लहंगे पर गोल्डन वर्क काफी खिल रहा है। वहीं शेरवानी के साथ मैहरून पगड़ी में मिथुन भी खूब जम रहे हैं। 

पलक मुच्छल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।  मिथुन-पलक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। 

बता दें कि मिथुन के साथ पलक ने 'आशिकी-2' में कई हिट गीत गाए हैं। कहते हैं कि इसी  फिल्म के गाने पर काम करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। मिथुन 'आशिकी 2' से संगीतकार और गायक के तौर पर जुड़े थे। वहीं पलक ने  'चाहूं मैं या न' गाने में अपनी आवाज दी थी। पलक की हल्दी और मेंहदी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

ये भी पढ़ें-

Alia Bhatt ने मां बनने के बाद तुरंत शेयर किया पहला पोस्ट, लिखी ये बात

Bigg Boss 16: बिग बॉस की प्राइज मनी से कम हुए 25 लाख रुपये, ये कंटेस्टेंट्स बनी वजह

Amitabh Bachchan की बेटी को महज 3000 रुपए महीने के लिए करनी पड़ी थी जॉब, श्वेता ने सुनाया चौंकाने वाला सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन