1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने जीजा राघव का परिवार में यूं किया स्वागत, प्रियंका ने भी बहनोई के लिए शेयर किया खास पोस्ट

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने जीजा राघव का परिवार में यूं किया स्वागत, प्रियंका ने भी बहनोई के लिए शेयर किया खास पोस्ट

 Published : Sep 25, 2023 02:52 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 03:07 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई है, जिसपर फैंस और सेलेब्स कंमेट कर बधाई दे रहे है। इसी बीच अपने जीजा राघव चड्ढा के लिए परिणीति चोपड़ा के भाई ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया है,जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Parineeti chopra- raghav chadha- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा के भाई ने जीजा राघव का परिवार में यूं किया स्वागत Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूजे के हो गए हैं। कपल की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कंमेट कर न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा और बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें शेयर कर दोनों को बधाई दी है साथ ही परिवार में अपने जीजा का बेहद ही खास अंदाज में स्वागत किया है। 

जीजा राघव के लिए परिणीति के भाई ने लिखा प्यारा मैसेज

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए  शिवांग ने बेदह ही प्यारा मैसेज भी लिखा है। शिवांग ने लिखा है कि, 'कुछ चीजें बिल्कुल सही लगती हैं। कुछ लोग बस सही लगते हैं। कुछ फीलिंग्स खूबसूरत होती हैं। कुछ पल बेहद खूबसूरत होते हैं। चोपड़ा और चड्ढा के लिए यह सब बहुत सुंदर था।' वहीं आगे जीजा राघव का स्वागत करते हुए शिवांग ने लिखा, ' क्रेजी चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है जीजा राघव चड्ढा। परिणीति चोपड़ा आप इस हैंडसम यंग शख्स के साथ एक खूबसूरत दुल्हन लगीं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।'

बहन प्रियंका ने भी दी बधाई

वहीं परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति-राघव की शादी की तस्वीरों को शेयर कर खास कैप्शन लिखा है। प्रियंका ने लिखा है- तस्वीर एकदम सही है। न्यूली वेड कपल को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार । चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। वहीं इससे पहले प्रियंका ने परिणीति के पोस्ट पर भी कंमेट कर अपना रिएक्शन दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था, 'मेरी ब्लेसिंग्स हमेशा साथ है।' इसके साथ ही प्रियंका ने हार्ट, फायर, रोते हुए चेहरे और दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ अपनी भावनाओं को भी जाहिर किया था।'प्रियंका चोपड़ा के अलावा अनुष्का, आलिया, कैटरीना और कियारा समेत इन सेलेब्स ने दी परिणीति-राघव को शादी की बधाई दी है। 

 

राघव की दुल्हनिया परिणीति का वेडिंग अवतार देख आपको भी आएगी आलिया-कियारा की याद, कहेंगे- ये तो सेम टू सेम है!

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी में दिखा सनिया मिर्जा से लेकर मनीष मल्होत्रा का जलवा, एक से बढ़कर एक दिखे गेस्ट

परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन