1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PS 2 Box Office Collection: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई

PS 2 Box Office Collection: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई

 Published : Apr 30, 2023 09:40 am IST,  Updated : Apr 30, 2023 09:40 am IST

मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा फिल्म 'Ponniyin Selvan 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले 2 दिन की कमाई से ही 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।

ps2 box office collection- India TV Hindi
ponniyin selvan 2 box office collection Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB

मणिरत्नम की हिस्टोरिकल फिल्म 'Ponniyin Selvan 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी जो कि दूसरे दिन भी बरकरार रही। 'पोन्नियिन सेल्वन 1' की तरह ही इसके दूसरे पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐश्वर्या राय, चियान विक्रम और कार्थी स्टारर पीरियड फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की 2 दिन की कमाई देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म आने वाले समय में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'पोन्नियिन सेल्वन 2' को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। 

पीएस 2 मूवी कलेक्शन

'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत में 24 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन तमिल भाषा में 18.52 करोड़, हिंदी भाषा में 1.7 करोड़, मलयालम भाषा में 1.35 करोड़, तेलुगु भाषा में 2.4 करोड़, और कन्नड़ भाषा में 0.03 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 24 करोड़ के लगभग होने वाला है। फिल्म को दक्षिण भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके शो हाउसफुल जा रहे हैं।

PS 2 की कास्ट

'पोन्नियिन सेल्वन 2' फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के लिए बेहद स्पेशल है क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम के साथ ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और वह उन्हें अपना गुरु मानती हैं। मल्टी स्टारर फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम के साथ तृषा कृष्णन, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी शोभिता धूलिपाला, आर सरथकुमार, विक्रम प्रभु, जयराम और प्रकाश राज समेत कई बड़े सितारे हैं। फिल्म में म्यूजिक ऑस्कर विनर एआर रहमान का है। मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या को फिल्म करने दें, आप बेटी संभालें', यूजर के ट्रोल का अभिषेक बच्चन ने दिया करारा जवाब

Birthday Special: कौन हैं हिंदी सिनेमा के जनक? जिनके नाम पर दिया जाता है सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ 'दादा साहब फाल्के' अवॉर्ड

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने दिए कपल गोल्स, वेकेशन पर हुए रोमांटिक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन