1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 30, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 01:42 pm IST

मलयालम फिल्म और टीवी धारावाहिक अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन की मौत की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का शव फंदे से लटका मिला है। मौत का असल कारण अभी साफ नहीं हो सका है। फिलाहाल मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है।

Renjusha Menon - India TV Hindi
रेन्जुशा मेनन। Image Source : FILE PHOTO

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। लोकप्रिय मलयालम फिल्म और टीवी धारावाहिक अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन की अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को तिरुवनंतपुरम में एक्ट्रेस अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। एक्ट्रेस का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जा रहा है कि जिस मकान में एक्ट्रेस का शव मिला वहां वो अपने परिनार के साथ रहती थीं। श्रीकार्यम पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है। अभी तक साफ नहीं हुआ है कि मौत की असल वजह क्या है। प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है।  एक्ट्रेस की उम्र 35 साल थी।  

परिवार के लोगों ने रखा अपना पक्ष

परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह कमरा काफी देर तक बंद था। खटखटाने पर भी एक्ट्रेस ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद परिवार के सदस्यों को संदेह हुआ। इसके बाद जबरदस्ती दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटकी हुई मिलीं।

कई मलयालम फिल्मों और टीवी शोज में किया काम

रेन्जुशा मेनन एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं और उन्होंने कई टीवी चैनलों के कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। रेन्जुशा मेनन मूल रूप से कोची की रहने वाली थीं। टेलीविजन इंडस्ट्री में उन्होंने बतौर एंकर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो स्त्री में काम किया। उनके करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 20 टीवी शोज में अब तक काम किया था। 

Input- IANS

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 17 में ईशा मालवी ने गिरगिट की तरह बदला रंग, अभिषेक को मारी लात! समर्थ से लिपटकर लुटाया प्यार

देबिना बनर्जी बेटियों संग कर रही थीं रैंपवॉक, तभी दिखे पापा गुरमीत, क्यूटनेस ने लूट ली महफिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन