1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या प्रियंका चोपड़ा को नहीं आती इंग्लिश? एक्ट्रेस ने कर दी ऐसी गलती कि फैंस ने सिखा दिया अंग्रेजी का पाठ

क्या प्रियंका चोपड़ा को नहीं आती इंग्लिश? एक्ट्रेस ने कर दी ऐसी गलती कि फैंस ने सिखा दिया अंग्रेजी का पाठ

 Published : Dec 02, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 02:02 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी बेटी को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर। लेकिन इस बार प्रियंका अपनी एक गलती की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं, जिसकी वजह से लोग उनकी खूब ट्रोलिंग कर रहे हैं।

Priyank Chopra- India TV Hindi
इस वजह से ट्रोल हो रही हैं प्रियंका चोपड़ा Image Source : DESIGN

यूं तो ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने लुक और अपने लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार देसी गर्ल अपनी एक गलती की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह से फैंस उनकी जमकर ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। तो आइए जानते है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या कर दिया है, जिसकी वजह से नोटिजंस उनके पीछे पड़ गए हैं। 

वीर दास को प्रिंयका चोपड़ा ने भेजा संदेश

दरअसल हाल ही में कॉमेडी एक्टर वीर दास के नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप शो 'वीर दास: लैंडिंग' को बेस्ड कॉमेडी की कैटेगरी में इंटरनेशनल एमी 2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब वीर दास को दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। ऐसे में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी, एक्ट्रेस ने बीर दास के लिए एक नोट और फूलों का गुलदस्ता उनके घर भेजा, जिसकी फोटोज वीर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। 

इस वजह से ट्रोल हुई प्रिंयका चोपड़ा

वीर ने ये फोटो शेयर कर प्रिंयका चोपड़ा का शुक्रिया आदा किया है। हालांकि इस दौरान फैंस की नजर प्रिंयका चोपड़ा द्वारा लिखी गई नोट पर पड़ी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि-  प्रिय वीर, आपकी एमी जीत पर आपको बहुत-बहुत बधाई!' अब एक्ट्रेस के इस नोट में एक गलती थी जो यूजर्स की नजरों से बच नहीं पाई और अब इसको लेकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, यूजर्स प्रिंयका की ग्रामर मिस्टेक की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- Congratulations' , एक और यूजर ने लिखा- इसमें an की जगह a का इस्तेमाल होना चाहिए था। एक और यूजर लिखा- 'कदम अच्छा है लेकिन ये An Huge Congratulation किसने लिखा है।' इसी तरह लोग उन्हें A की जगह An Huge Congratulation लिखे जाने पर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ेंः

'एनिमल' में बेटे रणबीर कपूर की सफलता को देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर, इस मौके पर ऋषि कपूर को किया मिस

रणबीर और बॉबी की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन