1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एयरपोर्ट पर घंटों तक बिना वाॅशरुम और पानी के बंद रहीं राधिका आप्टे, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

एयरपोर्ट पर घंटों तक बिना वाॅशरुम और पानी के बंद रहीं राधिका आप्टे, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

 Published : Jan 13, 2024 07:26 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 07:26 pm IST

इस वक्त सोशल मीडिया पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का एक पोस्ट जोमकर वारल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह उनकी फ्लाइट देर हो गई और उन्हें बाकी के पैसेंजर्स के साथ बिना वाॅशरुम और पानी के घंटो तक एयरोब्रिज में बंद रहना पड़ा है।

Radhika Apte- India TV Hindi
घंटों तक एयरपोर्ट पर बंद रहीं राधिका आप्टे Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरे शेयर की हैं, जिसको देखने के बाद अब उनके फैंस घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राधिका ने यह बताया है कि आज शनिवार को उनकी 8.30 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन किसी वजह से अन्य पैसेंजर्स के साथ उन्हें घंटो तक एयरोब्रिज में लॉक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी फ्लाइट में देरी हुई, तो सेक्योरिटी ने दरवाज़ा नहीं खोला और एयरलाइन स्टाफ को कुछ भी मालूम नहीं था। राधिका ने जो वीडियो शेयर की है उसमें कई लोग एक बंद कांच के दरवाजे के पीछे दिखाई दे रहे थे। वह कुछ तस्वीरों में राधिका अपनी टीम के साथ फर्श पर बैठी नजर आ रही हैं। 

घंटो तक एयरपोर्ट पर बंद रहीं राधिका आप्टे

इस तस्वीरों को शेयर करते हुए राधिका ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यह पोस्ट करना पड़ा! आज सुबह मेरी 8:30 बजे की फ्लाइट थी। अभी 10:50 हो गए हैं और फ्लाइट अभी तक बोर्ड नहीं हुई है। लेकिन हमें कहा गया कि हम बोर्डिंग कर रहे हैं और सभी यात्रियों को उतार दिया। इसके बाद सबको एयरोब्रिज में बंद कर दिया! छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय से बंद कर दिया गया है। सेक्योरिटी ने दरवाजे नहीं खोले। कर्मचारियों को बिल्कुल भी कुछ पता नहीं है।'

एयरलाइंस स्टाफ पर फूटा राधिका का गुस्सा

वहीं राधिका ने आगे लिखा कि जाहिर तौर पर उनके क्रू ने अभी बोर्ड नहीं किया है। क्रू बदला गया है और वो अभी भी नए क्रू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि  वो कब आएंगे तो किसी को नहीं पता कि वो कितनी देर यहां बंद रहने वाले हैं।मैंने किसी तरह से बाहर की एक बेवकूफ स्टाफ महिला से बात की, जो कहती रही कि कोई समस्या नहीं है और कोई देरी नहीं है। अब मैं अंदर बंद हूं और उन्होंने हमें बताया कि हम कम से कम 12 बजे तक यहां रहेंगे। हम सभी बंद हैं। न पानी, न टॉयलेट है।ऐसे मजेदार यात्रा के लिए धन्यवाद।'राधिका आप्टे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और नेटीजन्स जमकर एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग राधिका के पोस्ट पर चिंता जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

इस फिल्म में एक साथ दिखेंगी टीवी की 'सीता मैया' और 'माता पार्वती', अनूप जलोटा भी आएंगे नजर

क्या अभी से ही फोन चलाते हैं करीना के लाडले तैमूर, वायरल वीडियो में मोबाइल लिए आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन