Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल ने लगाए भगवान राम के जयकारे, आयुष्मान घंटी बजाते दिखे

रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल ने लगाए भगवान राम के जयकारे, आयुष्मान घंटी बजाते दिखे

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Jan 23, 2024 12:36 pm IST, Updated : Jan 23, 2024 12:36 pm IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक्साइटेड नजर आए। कंगना रनौत की तरह ही विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

bollywood celebs at ram mandir- India TV Hindi
Image Source : X प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे।

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को पूर्ण रीति रिवाजों के साथ संपन्न हो गई। पीएम मोदी ने अपने कर कमलों से रामलला को सदा के लिए राम मंदिर में विराजमान किया। प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने शिरकत की। एक्टर का पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। एक्टर्स ने भगवान के दर्शन भी लाइन में लगकर किए। सितारों के बीच एक्साइटमेंट अलग लेवल पर दिखा। कई सितारे इमोशनल नजर आए तो वहीं कई सितारों ने नाचते-गाते भी दिखे। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे मिलतर जय श्री राम  के जयघोष लगाते दिख रहे हैं। 

राम नाम में डूबे दिखे सितारे

हाल में सामने आए इस वीडियो में विक्की कौशल, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना और श्लोका मेहता नजर आए रहे हैं। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना जैय श्रीराम के जयकारे लगाते दिख रहे हैं। वहीं सितारों के हाथो में घंटी नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना घंटी बजा रहे हैं। थोड़ी दूरी पर खड़ी श्लोका मेहता भी घंटी बजा रही हैं। बता दें, ये घंटी सभी को मिली थी और इस पर जय श्रीराम लिखा हुआ था। आयुष्मान खुराना ने ये स्पेशल घंटी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की है। 

यहां देखें वीडियो

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ये सेलेब्स हुए थे शामिल 

बता दें, प्राण प्रतिष्ठा कार्याक्रम कई फिल्मी सितारे का तांता लगा रहा कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रोहिट शेट्टी ,माधुरी दीक्षित, राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, रणदीप हुड्डा जैसे सितारे भी रणबीर कपूर और आलिया के अलावा शामिल हुए। साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे दिग्गज सितारों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान राम का नाम लिया। वहीं सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी मधुर आवाज से समा भी बांधा। 

ये भी पढ़ें: बड़ी सी चलनी पकड़े रैंप पर उतरीं अनन्या पांडे, पेरिस में दिखाया फैशन का जलवा

भीड़ के बीच लाइन में लगकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने किए रामलला के दर्शन, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement