1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Animal की रिलीज से पहले रणबीर कपूर की बेटी के लिए बड़ी प्लानिंग, फिल्मों से लेंगे ब्रेक

Animal की रिलीज से पहले रणबीर कपूर की बेटी के लिए बड़ी प्लानिंग, फिल्मों से लेंगे ब्रेक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 25, 2023 11:49 am IST,  Updated : Oct 25, 2023 11:49 am IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल में ही एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जाहिर किया कि वो फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते और इसके पीछे एक खास कारण है। एक्टर के ब्रेक लेने का कारण जानने के बाद फैंस उनकी तारीफें जरूर करने वाले हैं।

Ranbir kapoor, Ranbir kapoor daughter raha- India TV Hindi
रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। ये फिल्म इसलिए भी सुर्खियों में रही है क्योंकि इसमें रणबीर, लेखक-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर रहे हैं। फैन्स इन दिनों एक्टर से जुड़ी हर अपडेट के लिए उत्साहित हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही है। वैसे फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिल्मों से एक्टर हमेशा के लिए दूरी नहीं बनाने वाले, बल्कि उनका ये ब्रेक कुछ ही वक्त का होने वाला है। 

 एक्टिंग से ब्रेक लेने की तैयारी में रणबीर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करके उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वह अपनी बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। जहां रणबीर कुछ वक्त के ब्रेक की बात कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग करेंगी। वैसे बता दें कि राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था और ठीक इसी साल अप्रैल 2022 में जोड़े की शादी हुई थीं। ऐसे में दोनों शादी के कुछ ही महीने बाद पेरेंट्स बन गए। 

'एनिमल' के बाद नहीं करेंगे कोई फिल्म
प्रशंसकों के साथ वर्चुअल चैट के दौरान रणबीर कपूर ने साझा किया कि वह 'एनिमल' के बाद किसी भी नई फिल्म की तैयारी में नहीं हैं। उनका सारा ध्यान अब राहा के लिए होने वाला है। एक्टर ने बताया कि वो अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण शुरुआती महीनों में बेटी राहा के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता सके थे। रणबीर कपूर ने जाहिर किया कि वो जल्द ही छुट्टियों पर जाएंगे और बेटी के साथ वक्त बिताएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके अगले 5-6 महीने घर में बेटी राहा संग बीतेंगे। 

बेटी संग वक्त बिताएंगे रणबीर
रणबीर कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि राहा अब घुटनों के बल चलने लगी है, वो लोगों को पहचानने लगी है और प्यार का इजहार भी करती है। वह 'पा' और 'मा' जैसे शब्द भी कहने का प्रयास कर रही है। अभिनेता ने पिता बनने के इस खूबसूरत चरण के बारे में भावनात्मक रूप से बात करते हुए कहा, 'वह घुटने के बल चल रही है। वह पहचान रही है। वह बहुत प्यार दे रही है और वह पा और मां जैसे शब्द बोलने की कोशिश कर रही है। यह उसके आसपास रहने का एक खूबसूरत समय है और मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा।'

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा को मल-मलकर लगाई गई हल्दी, परिणीति की चूड़ा सेरेमनी वाले वीडियो में दिखा अनदेखा रोमांटिक अंदाज

 'द केरल स्टोरी' की हीरोइन अदा शर्मा के बाद अब सनी लियोनी संग रैप का तड़का लगाएंगे उत्तर प्रदेश के ये IAS अधिकारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन