Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न जाह्नवी न सारा, इन तीन हसीनाओं ने बनाई फोर्ब्स 2024 की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह

न जाह्नवी न सारा, इन तीन हसीनाओं ने बनाई फोर्ब्स 2024 की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Feb 15, 2024 06:44 pm IST, Updated : Feb 15, 2024 08:10 pm IST

फोर्ब्स ने साल 2024 की 30 अंडर 30 लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाओं का नाम शामिल है। इस लिस्ट में जगह बनाने वाली हसीनाओं में न जाह्नवी कपूर हैं और न सारा अली खान है, बल्कि रश्मिका मंदाना के साथ दो और हसीनाएं हैं।

Forbes 30 under 30 list, rashmika mandana, aditi saigal, radhika madan- India TV Hindi
Image Source : X सारा अली खान, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर।

फोर्ब्स इंडिया ने हर साल की तरह इस साल भी अपनी 30 अंडर 30 लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 वर्ष से कम उम्र के 30 लोग के नाम शामिल हैं, जो अपने क्षेत्रों में कमाल का काम कर रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन के क्षेत्र से इस साल तीन नाम शामिल हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ये तीन नाम बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों के हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये तीन नाम किस-किस के हैं तो सस्पेंस से पर्दा उठाते हैं और आपको तीनों एक्ट्रेसेज के नाम बताते हैं। रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और डॉट यानी अदिति सहगल इस लिस्ट में शामिल हैं। 

रश्मिका मंदाना 

27 साल की रश्मिका मंदाना का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए एक्ट्रेस जानी जाती हैं। पिछले साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म एक एक्शन फिल्म 'वारिसु' थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की और इसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुपरस्टार विजय नजर आए थे। इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' में नजर आईं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा रश्मिका 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उबरी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये की दुनिया भर में कमाई की। इस साल रश्मिका 'पुष्पा 2: द रूल', 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' में नजर आएंगी।

राधिका मदान

राधिका मदान 28 वर्षीय एक्ट्रेस हैं। इन्होंने टीवी से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। पिछले साल वह तीन फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने साल की शुरुआत आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली क्राइम ड्रामा 'कुट्टी' में सहायक भूमिका में दिखीं। फिर उन्होंने शुभम योगी के हल्के-फुल्के स्पोर्ट्स ड्रामा 'कैची लिम्बु' में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरीं, जो सीधे JioCinema पर रिलीज हुई और आखिरकार, उन्होंने मिखिल मुसाले की मिस्ट्री फिल्म 'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो' के साथ साल का समापन किया। हालांकि, वह होमी अदजानिया के क्राइम ड्रामा 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' में अपने अभिनय के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था। इस साल राधिका 'सना' और 'सरफिरा' में नजर आएंगी। 

अदिति सहगल उर्फ डॉट

25 साल की अदिति सहगल तीनों में सबसे छोटी हैं। वह एक गायिका और संगीतकार हैं जो अपने स्टेज नाम डॉट से जानी जाती हैं। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में एथेल का किरदार निभाया था। यह सीधे नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज़ हुआ और इसमें डॉट के गाने का हुनर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: इमरान हाशमी का नया लुक देख आएगी 'जन्नत 2' की याद, अब साउथ फिल्मों में चलेगा चॉकलेटी बॉय का जादू

BARC TRP: 'अनुपमा' के ताज को खतरा, 'झनक' ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की निकाली हवा, अब इस शो की बारी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement