1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan: Raju Shrivastav के बाद सलमान खान के इस करीबी को भी जिम में आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Salman Khan: Raju Shrivastav के बाद सलमान खान के इस करीबी को भी जिम में आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 30, 2022 09:32 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 10:10 pm IST

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) के बॉडी डबल सागर पांडे (Sagar Salman Pandey) का निधन हो गया है। जिम में वर्कआउट के दौरान सागर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Salman Khan's body double Sagar Pandey - India TV Hindi
Salman Khan's body double Sagar Pandey Image Source : SALMANKHANFANPAGE INSTAGRAM

Highlights

  • सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था
  • सागर पांडे पिछले 24 सालों से सलमान खान के साथ काम कर रहे थे

Salman Khan Body Double Died: अभी राजू श्रीवास्त के निधन को ज़्यादा दिन भी नहीं हुए कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल,  राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) के बॉडी डबल के तौर पर मशहूर सागर सलमान पांडे (Sagar Salman Pandey) का निधन हो गया है। 50 साल के सागर पांडे जिम में वर्कआउट कर रहे थे, इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना दोपहर एक बजे के आसपास हुई।

जिम में आया अटैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर पांडे को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर पांडे के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शौक में डूब गई है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Ponniyin Selvan twitter Review: नेटिजन्स को पसंद आ रही मणिरत्नम की ऐतिहासिक कहानी, यूजर ने कहा- ब्लॉकबस्टर जीत पक्की

 

 

सालों से कर रहे थे सलमान खान के साथ काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के करीबी रहे सागर पांडे सिनेमा इंडस्ट्री में उनके बॉडी डबल की तरह काम करने के लिए जाने जाते थे। सागर पांडे अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुके हैं। बता दें सागर पांडे पिछले 24 सालों से सलमान खान के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था।

Shahid Kapoor New House: नवरात्रि के मौके पर 58 करोड़ के घर में शिफ्ट हुए शाहिद-मीरा, मुंबई के पॉश इलाके में है उनका ये आशियाना

लॉकडाउन में सलमान खान ने की थी मदद

लॉकडाउन के दौरान सागर पांडे की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गयी थी। उनके हालात इतने खस्ता हो गए थे कि रोज़ाना के गुजर बसर के लिए भी काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा था। ये खबर सुनने के बाद सलमान खान ने अपने बॉडी डबल सागर पांडे की मदद की थी।

ये भी पढ़ें - 

National Film Awards: आज आशा पारेख, अजय देवगन समेत इन फिल्मी हस्तियों को मिला सम्मान

स्टार प्लस के मोस्ट अवेटेड शो 'फालतू' का प्रोमो हुआ रिलीज 

Sita Ramam एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कहा- हिंदी फिल्मों में मुझे कभी ऐसा मौका नहीं मिला न किसी ने सीरियसली लिया

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन