1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan नहीं होंगे Ajay Devgn की 'भोला' के सीक्वल का हिस्सा, हुआ बड़ा खुलासा

Salman Khan नहीं होंगे Ajay Devgn की 'भोला' के सीक्वल का हिस्सा, हुआ बड़ा खुलासा

 Published : Nov 22, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 05:30 pm IST

Ajay Devgn Salman Khan: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' का आज टीजर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा खुलासा किया है।

twitter- India TV Hindi
Ajay Devgn/ salman khan Image Source : TWITTER

Ajay Devgn Salman Khan: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' का आज टीजर रिलीज किया गया है। बता दें इस टीजर को फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं। इस टीजर में अजय हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा हुआ है। 

Kartik Aaryan जन्मदिन के खास मौके पर सिद्धिविनायक पहुंचे, लिया बप्पा का आशीर्वाद

बता दें ऐसी खबर आ रही थी की अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का सीक्वल भी बनाएंगे और इसके लिए उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) को अप्रोच किया है। वहीं अब इन खबरों पर 'भोला' के मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसी खबर वायरल हो रही थी की अजय देवगन ने सलमान खान को 'भोला' के सीक्वल के लिए अप्रोच किया है, लेकिन ये सच नहीं है। सलमान खान और अजय देवगन की बहुत अच्छी दोस्ती है, लेकिन सलमान खान इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। मेकर्स ने ये भी बताया कि इन दिनों अजय देवगन 'भोला' के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं।

Manushi Chillar को हुआ इस शख्स से प्यार, लिव-इन रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस!

इस फिल्म का है रीमेक 

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। फिल्म 'कैथी' में सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को अजय देवगन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म की कहानी की ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दर्शकों को बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिलेगी। बता दें कि अजय देवगन के लिए साउथ की फिल्मों का रीमेक फायदेमंद साबित हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन