1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा से हो रही सारा अली खान की तुलना, एक्ट्रेस का Video देख लोगों ने की खिंचाई

मलाइका अरोड़ा से हो रही सारा अली खान की तुलना, एक्ट्रेस का Video देख लोगों ने की खिंचाई

 Published : Jan 19, 2023 09:10 am IST,  Updated : Jan 19, 2023 09:10 am IST

Sara Ali Khan के पास आने वाले समय में 'गैसलाइट', 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'लुका छुपी 2' जैसी फिल्में हैं। सारा ने वेकेशन से लौटने के बाद अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

sara ali khan- India TV Hindi
sara ali khan Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं। परिवार संग लंदन में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करके Sara Ali Khan मुंबई वापस आ चुकी हैं और जिम में उनकी मेहनत एक बार फिर शुरू हो चुकी है। यूं तो सारा के वीडियो जब भी वायरल होते हैं फैंस उनकी तारीफ करते हैं लेकिन, इस बार सारा अली खान को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। सारा अली खान के वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि सारा अली खान अब मलाइका अरोड़ा को कॉपी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Anupamaa: लग गई बा की बद्दुआ! अनुपमा के घर में नाजायज औलाद संग अब इस खलनायिका का साया

वीडियो में सारा अली खान रेड कलर के शॉर्ट पैंट और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। सारा के चलने के स्टाइल को देखकर फैंस उन्हें दूसरी मलाइका अरोड़ा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा 2'। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सारा अली खान को कॉपी करने के लिए मलाइका ही मिली थी।' वीडियो में सारा अली खान जिम से निकलकर कार में बैठती नजर आ रही हैं। 

sara ali khan
Image Source : INSTAGRAM/VOOMPLAsara ali khan

सारा अली खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और समय-समय पर मजेदार वीडियोज और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को लाखों लोग फॉलो करते हैं। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'अतरंगी रे' में साउथ सुपरस्टार धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। आने वाले समय में सारा अली खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, इसके अलावा वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, जिसमें सारा और आदित्य रॉय कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।

इस साल Ranveer-Deepika के घर गूंजेगी किलकारी! एक्ट्रेस ने Video में खुद बताया था अपना प्लान

एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द, इस खास दिन पर दोबोरा रिलीज हो रही 'The Kashmir Files'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन