1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan Trailer: खत्म हुआ इंतजार! फिल्म 'पठान' का ट्रेलर देख झूम उठेंगे शाहरुख खान के फैंस

Pathaan Trailer: खत्म हुआ इंतजार! फिल्म 'पठान' का ट्रेलर देख झूम उठेंगे शाहरुख खान के फैंस

 Published : Jan 10, 2023 08:45 am IST,  Updated : Jan 10, 2023 08:45 am IST

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कुछ ही समय में रिलीज होने को तैयार है।

Pathaan Trailer- India TV Hindi
Pathaan Trailer Image Source : PATHAAN TRAILER

हिंदी सिनेमा के किंग खान, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 4 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'पठान' के जरिए कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हर कोई 'पठान' के ट्रेलर के लिए बेताब है। इस बीच मेकर्स ने 'पठान' (Pathaan) के ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। सुपरस्टार शाहरुख खान के फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कुछ ही समय में रिलीज होने वाला है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के टीजर ने फैंस के उत्साह को पहले ही काफी बढ़ा रखा है। इस बीच अब ट्रेलर की रिलीज को लेकर 'पठान' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'पठान' के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी थी। फिल्म 'पठान' का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। एक्शन से भरपूर 'पठान' के इस ट्रेलर को देखने के लिए आप भी अब तैयार हो जाएं। बता दें कि फिल्म 'पठान' इस महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

इन दिनों फिल्म 'पठान' का गाना Besharam Rang काफी चर्चा मे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाहरुख खान ने मस्त मोला डांस किया है। शिल्पा राव की आवाज में Besharam Rang फुल पार्टी सॉन्ग है, जिसे लोगों को काफी पसंद आ रहा है। Besharam Rang शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' के एक ट्रैक की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई है। फैंस रोज गाने से जुडी वीडियो बनाते नजर आते रहते हैं। डांस करने से लेकर हिट ट्रैक तक इसके अलग-अलग वर्जन देखने को मिल चुके हैं। भोजपुरी के बाद अब Besharam Rang का गजल वर्जन भी आ चुका है। विरोध के बाद भी इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब है, अब इसका ट्रेलर भी रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

हाल ही में 'पठान' (Pathaan) को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। सबसे ज्यादा आपत्ति फिल्म के टाइटल 'पठान' पर जताई जा रही थी और आलोचकों का ये भी कहना था अगर फिल्म का टाइटल चेंज नहीं हुआ तो इसे अपने शहरों में रिलीज नहीं करने देंगे। फिल्म 'पठान' के टाइटल के साथ कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और फिल्म इसी नाम के साथ रीपब्लिक डे के पहले पर सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलूगु भाषा में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें-

Big Boss 9 January 2023: Shiv Thakare की मां ने टीना और शालीन को बताया भाई-बहन, 4 मजबूत कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विनायक का पता लगाएगी सई, विराट की प्लानिंग होगी फेल

राखी सावंत को 'बिग बॉस मराठी' से बाहर निकलने के बाद लगा झटका! अस्पताल से दिल दहला देने वाला वीडियो किया शेयर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन