1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के सबसे बड़े फैन हैं शाहरुख खान, #AskSRK सेशन में दिए मजेदार जवाब

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के सबसे बड़े फैन हैं शाहरुख खान, #AskSRK सेशन में दिए मजेदार जवाब

 Published : Feb 14, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 08:03 pm IST

Shah Rukh Khan राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म 'डंकी' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। दोनों की फिल्म 'Dunki' इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : INSTAGRAM/IAMSRK

बॉलीवुड के 'पठान' Shah Rukh Khan ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर #AskSRK सेशन रखा, जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए जो सोशल मीडिया पर छाए हैं। जब भी शाहरुख खान को समय मिलता है वह फैंस से बात करना नहीं भूलते हैं, ये सवाल-जवाब वाला सेशन भले ही कुछ मिनटों का होता हो लेकिन इनके जरिए फैंस भी शाहरुख से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। आज के सेशन के दौरान लोगों ने शाहरुख खान से कई मजेदार सवाल किए। एक यूजर ने हॉलीवुड स्टार शेरोन स्टोन का शाहरुख के पास आकर उन्हें नमस्ते करते हुए वीडियो शेयर किया। जिसके साथ यूजर ने सवाल करते हुए पूछा कि इस पल के लिए आप क्या कहेंगे।

शाहरुख खान ने सवाल के जवाब में लिखा, 'हो सकता है कि शेरोन को पता न हो लेकिन मैं उनका सबसे बड़ा फैन हूं। वह सबसे खूबसूरत और बुद्धिमान महिला हैं!' Shah Rukh Khan के इस जवाब से एक बात तो साफ है कि उन्हें हॉलीवुड स्टार शेरोन स्टोन पसंद हैं। वीडियो की बात करें तो यह किसी ईवेंट का है जहां शेरोन खुद आकर शाहरुख खान से नमस्ते करती हैं।

इस सेशन के दौरान एक दूसरे यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, 'फिल्म 'डंकी' में राजकुमार हिरानी के साथ काम का अपना एक्सपीरिएंस शेयर करिए।' इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'राजू सर के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है। मैंने उनसे और उनकी फिल्म मेकिंग से बहुत कुछ सीखा है। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं और वह बहुत मजेदार हैं।' शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 25 जनवरी को उनकी फिल्म 'पठान' बड़े पर्दे रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे। आने वाले समय में शाहरुख खान फिल्म 'जवान' में एक्शन करते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: श्रेयस तलपड़े ने फिल्म में ओम के निशान पर मारी लात, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

जेल में रहकर भी सुकेश चंद्रशेखर पर चढ़ी है प्यार की खुमारी, फिल्मी स्टाइल में वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को किया विश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट का हाल देख भवानी काकू के बदले तेवर, अब सई जोशी की होगी घर वापसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन