1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल नहीं बल्कि शाहिद कपूर बनेंगे 'अश्वत्थामा', एक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया फिल्म का एलान

विक्की कौशल नहीं बल्कि शाहिद कपूर बनेंगे 'अश्वत्थामा', एक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया फिल्म का एलान

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Mar 19, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 10:15 pm IST

फिल्म 'अश्वत्थामा' और इसके स्टार कास्ट को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा हो रही है। ऐसे में अब इस फिल्म के लीड एक्टर से पर्दा उठ गया है। हाल ही में शाहिद कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का एलान किया है।

Shahid kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर बनेंगे 'अश्वत्थामा' Image Source : X

शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इस रोम-कॉम ड्रामा में शाहिद ने कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं इस फिल्म के बाद अब एक्टर एक और बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें पहले विक्की कौशल दिखाई देने वाले थे। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है 'अश्वत्थामा।'

'अश्वत्थामा' बनेंगे शाहिद कपूर

जी हां, हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई फिल्म 'अश्वत्थामा' का ऐलान किया है। इसमें वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र 'अश्वत्थामा' का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि शाहिद से पहले इस किरदार को विक्की कौशल निभाने वाले थे। उन्होंने इस फिल्म री तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन वह फिल्म से बाहर हो गए। अब इस फिल्म का एलान के बाद फैंस शाहिद को 'अश्वत्थामा' के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि 'अश्वत्थामा' का निर्देशन सचिन रवि कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी सचिन ही लिखने वाले हैं। वहीं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख इस फिल्म के निर्माता हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो 'अश्वत्थामा' के अलावा 'देवा'  में नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही 'देवा' में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका है। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज 'फर्जी' के सीजन 2 में नजर आएंगे।  

ये भी पढ़ें:

'कंगूवा' का टीजर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, खतरनाक अवतार में दिखे सूर्या-बॉबी देओल

सामंथा रुथ प्रभु इवेंट में जब छूने लगी करण जौहर के पैर, फिर क्या हुआ देखें वीडियो में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन