Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shahid Kapoor: मीरा कपूर के बर्थडे पर पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर ने जमाया रंग, दोनों का डांस वीडियो हुआ वायरल

Shahid Kapoor: मीरा कपूर के बर्थडे पर पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर ने जमाया रंग, दोनों का डांस वीडियो हुआ वायरल

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Sep 12, 2022 04:57 pm IST, Updated : Sep 12, 2022 04:57 pm IST

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में वह अपने दोस्तों के संग शानदार डांस करते हुए दिख रहे हैं।

Shahid Kapoor Dance Video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Shahid Kapoor Dance Video

Highlights

  • 7 सितंबर को शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत का जन्मदिन मनाया था।
  • अब उन्होंने इस पार्टी का डांस वीडियो शेयर किया है।
  • इस वीडियो में शाहिद पत्नी मीरा संग जमकर नाचते दिख रहे हैं।

Shahid Kapoor: बॉलीवुड के मोस्ट अडॉरेबल कपल शाहिद कपूर और मीरा कपूर की केमेस्ट्री हर कोई दीवाना है। इन दोनों कपल की सोशल मीडिया पर एक लंबी फैन फॉलोइंग है। 7 सितंबर को शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत का 28वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान शाहिद कपूर के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों ने पार्टी की थी और जमकर धमाल मचाया था। हाल ही में  शाहिद ने बर्थडे का डांस वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। 

मीरा के बर्थडे पार्टी में जमकर थिरके शाहिद 

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो झूम कर नाचते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ मीरा कपूर, ईशान खट्टर और कुणाल खेमू भी जमकर  डांस करते नजर आ रहे हैं।  ये सभी फिल्म 'शोले' के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' पर जमकर अपना मूव्स दिखा रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'पार्टी'

फैंस के साथ स्टार्स को भी भाया डांस 

शाहिद के मस्ती भरे अंदाज को देखकर उनके फैंस वीडियो को लाइक करते हुए लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “मैं इस ग्रुप में रहना चाहता हूं।” कुछ ने इस पार्टी को ‘बेस्ट पार्टी’ बताया। फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारे भी शाहिद के डांस मूव्स के फैन होते हुए दिख रहे हैं। एक्टर ऋतिक रोशन ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘फेव सॉन्ग… हाहा।’

पत्नी के जन्मदिन पर लिखा था नोट

इससे पहले मीरा के जन्मदिन पर शाहिद ने बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन विश किया था। उन्होंने मीरा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लवर। हम जीवन के उतार-चढ़ाव में एक साथ डांस करें। चेहरे पर मुस्कान और आँखों में चमक के साथ हाथ में हाथ डाले।”

Akshay Kumar के हेयर ड्रेसर का हुआ निधन, 15 सालों तक खिलाड़ी कुमार के लिए किया काम

Arjun Kapoor और Bhumi Pednekar लंदन के लिए हुए रवाना, रोमांटिक फिल्म में साथ आएंगे नज़र

अमित त्रिवेदी ने 'चुप' में अपने नए गाने 'गया गया' को लेकर कही ये बात, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement