1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान-शनाया कपूर ने दुबई में सुपरमॉडल केंडल जेनर के साथ की पार्टी, एक फ्रेम में दिखे स्टार किड्स

सुहाना खान-शनाया कपूर ने दुबई में सुपरमॉडल केंडल जेनर के साथ की पार्टी, एक फ्रेम में दिखे स्टार किड्स

 Published : Jan 22, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 02:15 pm IST

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' में गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के साथ डेब्यू कर रही हैं। वहीं सुहाना खान फिल्म 'The Archies' से डेब्यू करने वाली हैं।

suhana khan with kendall jenner - India TV Hindi
suhana khan with kendall jenner Image Source : INSTAGRAM/SHANAYAKAPOOR02

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटी Suhana Khan डेब्यू से पहले ही स्टार बन चुकी हैं। सुहाना की दोस्ती बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हैं, हाल ही में सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के स्टार किड्स का जलवा देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में सुहाना खान, शनाया कपूर रियलिटी टीवी स्टार और सुपरमॉडल केंडल जेनर के साथ नजर आ रही हैं। शनाया ने तस्वीर के साथ कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं जिनमें पार्टी का नजारा दिखाई दे रहा है। तस्वीरों और वीडियोज को देखकर लग रहा है कि सुहाना और शनाया ने इस पार्टी में खूब मस्ती की है।

यह भी पढ़ें: कौन शाहरुख खान? 'Pathaan' फिल्म विवाद पर असम CM हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान

suhana with kendall jenner
Image Source : INSTAGRAM/SHANAYAKAPOOR02suhana with kendall jenner

सुहाना खान तस्वीरों में सिल्वर हील्स के साथ पिंक मिनी ड्रेस में बेहत गॉर्जियस लग रही हैं, वहीं शनाया कपूर रेड कलर की फिगर-हगिंग ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। केंडल जेनर ने ऑलिव ग्रीन रंग की ड्रेस पहनी है जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं, केंडल ने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्लव्स भी पहने हैं। केंडल जेनर अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक केंडल जेनर को इंस्टाग्राम पर 272 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। तीनों सितारे दुबई के एक लग्जरी होटल पाम जुमेराह की लॉन्च पार्टी में शामिल होने दुबई पहुंचे थे। 

सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने इस साल वह बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'The Archies' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। बीते साल इस फिल्म से एक टीजर रिलीज किया गया था जिसमें सभी के किरदारों की झलक देखने को मिली थी। वहीं शनाया कपूर की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

सारा अली खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत का पसंदीदा काम, यूं सेलिब्रेट किया एक्टर का बर्थडे

नम्रता शिरोड़कर से इस शर्त पर साउथ सुपस्टार महेश बाबू ने की थी शादी! 51 की उम्र में दिखती हैं ऐसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन