1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन से की बदतमीजी, एक्ट्रेस के रिएक्शन ने जीता दिल

शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन से की बदतमीजी, एक्ट्रेस के रिएक्शन ने जीता दिल

 Published : Feb 17, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 11:34 pm IST

शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड को एयरपोर्ट पर उनके पति राज कुंद्रा से मिल रहे एक दिव्यांग शख्स के साथ बदतमीजी करते देखा गया। वहीं अब सोशल मीडिया शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन वायरल हो रहा है, जिसकी यूजर्स काफी सराहना कर रहे हैं।

Shilpa Shetty reacts after bodyguard pulls specially abled fan away- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन को दिया धक्का। Image Source : INSTAGRAM

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में अपने बच्चे वियान और समिशा के साथ फैमिली वेकेशन पर सिंगापुर गए थे। स्टार कपल 17 फरवरी को मुंबई लौट आए और उन्हें कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कमाल की फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को उनकी फिल्म और वेब सीरीज ही नहीं बल्कि उनके डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से भी लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपने बॉडीगार्ड को दिव्यांग फैन से बदतमीजी करने के बाद फटकार लगाते देखा जा सकता है।

शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन से की बदतमीजी

शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस के बीच शिल्पा शेट्टी एक बार फिर अपने नेचर को लेकर सोशल मीडिया पर छा गईं। बिजी शेड्यूल से फ्री होकर शिल्पा फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के बाद वापस आ चुकी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। वहां मौजूद पैपराजी ने शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो कैप्चर किया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपने फैंस के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो-

बॉडीगार्ड की शिल्पा शेट्टी ने लगाई क्लास

शिल्पा शेट्टी के पति राज इस वीडियो में फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड ने एयरपोर्ट पर दिव्यांग फैन के साथ जो किया। उसके बाद एक्ट्रेस  ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपने बॉडीगार्ड की क्लास लगा दी। दरसअल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड उनके फैन को राज कुंद्रा से दूर करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद एक्ट्रेस उन्हें ऐसा करने पर समझाते नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस रिएक्शन को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। 

शिल्पा शेट्टी के बारे में

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को हालिया रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आए। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का निर्देशन कर रोहिट शेट्टी ने ओटीटी डेब्यू कर लिया है।

ये भी पढ़ें:

Indian Idol 14 में रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर किया रिएक्ट, कहा- 'एजुकेटेड होना जरूरी...'

Indian Idol बना 'आप की अदालत', रजत शर्मा ने जज और कंटेस्टेंट के खोले कई राज

जाह्नवी कपूर ने अपनी खास दोस्त को दी स्पेशल ट्रीट, वायरल हुई तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन