1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 14 में रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर किया रिएक्ट, कहा- 'एजुकेटेड होना जरूरी...'

Indian Idol 14 में रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर किया रिएक्ट, कहा- 'एजुकेटेड होना जरूरी...'

 Published : Feb 17, 2024 09:44 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 10:08 pm IST

'इंडियन आइडल 14' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर एन चीफ रजत शर्मा ने दहेज प्रथा को लेकर अपने विचार शेयर करते हुए इस बारे में लोगों को एजुकेट किया। 'इंडियन आइडल 14' आज के एपिसोड में 'आप की अदालत' का लुफ्त उठाने के लिए दर्शकों को भी मौका मिला।

Rajat Sharma reacted on dowry system in Indian Idol 14- India TV Hindi
'इंडियन आइडल 14' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर एन चीफ रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर किया रिएक्ट। Image Source : X

भारत के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जज कुमार सानू और श्रेया घोषाल ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर एन चीफ रजत शर्मा संग खूब हंसी मजाक किया। वहीं शो में कंटेस्टेंट्स के माता-पिता की स्पेशल बॉन्ड भी देखने को मिली। कंटेस्टेंट्स ने अपनी शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गाने गाकर शो में धूम मचा दी। वहीं, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर एन चीफ रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर भी बात की। इस सामाजिक मुद्दे पर बने कानून पर भी बात की।

रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर किया रिएक्ट

'इंडियन आइडल 14' में 'आप की अदालत' के दौरान कंटेस्टेंट्स और जज को जनता के सवालों का जवाब सुरों के कटघरे में देते हुए देखा गया। रजत शर्मा ने दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए इस मामले में लोगों के एजुकेटेड होने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि दहेज प्रथा पर रोक लगाना कितना जरूरी है।

दहेज प्रथा पर रजत शर्मा ने किया रिएक्ट-

रजत शर्मा ने दहेज प्रथा पर कही ये बात

रजत शर्मा से 'इंडियन आइडल 14' में दहेज प्रथा को लेकर सवाल किया गया। टीवी का नया शो 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' दहेज प्रथा पर बेस्ड है। इस शो की लीड एक्ट्रेस मीरा देवस्थले भी शो में नजर आईं, जिसके बाद रजत शर्मा ने उनकी तारीफ करते हुए दहेज प्रथा पर कहा, 'दहेज प्रथा एक ऐसा सामाजिक मुद्दा जिस पर कई कानून बन चुके हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने इस प्रथा पर रोक नहीं लगाई है। इस बारे में लोगों का एजुकेटेड होना बहुत जरूरी है, जिससे दहेज प्रथा को रोका जा सके... लोगों को एजुकेटेड करने का सबसे अच्छा तारीका है कि ऐसे मुद्दे पर शो बनाए जाए।'

इंडियन आइडल के बारे में

बता दें, 'इंडियन आइडल 14' के इस एपिसोड का प्रसारण सोनी टीवी पर हुआ। इस एपिसोड को खास नाम दिया गया था 'इंडियन आइडल वर्सेज रजत शर्मा।' इंडियन आइडल भारत का एक जाना माना गाने का रियलिटी शो है। कई सालों से देश को बेहतरीन सिंगर देता आ रहा है। अब जल्द ही इसके 14वें सीजन का भी विनर मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:

Indian Idol बना 'आप की अदालत', रजत शर्मा ने जज और कंटेस्टेंट के खोले कई राज

जाह्नवी कपूर ने अपनी खास दोस्त को दी स्पेशल ट्रीट, वायरल हुई तस्वीरें

हुमा कुरैशी ने दीपिका पादुकोण का किया सपोर्ट, कैजुअल डेटिंग पर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन