1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने 'फैट टू फिट' जर्नी की शेयर, मां बनने के बाद घटाया 20 किलो वजन

सोनम कपूर ने 'फैट टू फिट' जर्नी की शेयर, मां बनने के बाद घटाया 20 किलो वजन

 Published : Jan 18, 2024 11:54 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 11:56 am IST

सोनम कपूर का मां बनने के बाद वजन काफी बढ़ गया, जिसके बाद एक्ट्रेस सोनम ने अपने वर्कआउट की वीडियो अपलोड की है। एक्ट्रेस ने नई इंस्टाग्राम रील में 'फैट टू फिट' जर्नी का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

sonam kapoor, sonam kapoor fat to fit journey- India TV Hindi
सोनम कपूर 'फैट टू फिट' जर्नी की शेयर। Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपनी 'फैट टू फिट' जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक स्टार किड्स के अलावा सोनम ने बतौर एक्ट्रेस साल 2007 में फिल्म 'सावंरिया' से अपने करियर की शुरुआत की है। सोनम कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में गिना जाता है। आनंद अहूजा संग शादी के 5 साल बाद साल 2023 में सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया। वहीं सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने कैसे 20 किलो वजन को घटाया है।

सोनम कपूर की फैट टू फिट जर्नी

सोनम कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से खास बनाई है। हीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नई अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। मां बनने के बाद सोनम कपूर का वजन काफी हद तक बढ़ गया है, जिसके बाद अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फिटनेस अपडेट दी है।

यहां देखें पोस्ट-

sonam kapoor
Image Source : INSTAGRAMसोनम कपूर 'फैट टू फिट' जर्नी की शेयर

सोनम कपूर ने घटाया 20 किलो वजन

फिटनस अपडेट देते हुए सोनम कपूर ने बताया है कि उन्होंने 20 किलो वजन कम कर लिया है। इस जानकारी के साथ-साथ एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम कपूर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- '20 किलो वजन कम कर लिया है, 6 किलो कम करना अभी बाकी है।'

सोनम कपूर के बारे में

बता दें कि सोनम कपूर मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के चार साल बाद 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम वायु है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था।

ये भी पढ़ें:

आनंद महिंद्रा ने बताया क्यों न मिस करें 12th Fail, विक्रांत मैसी ने ऐसे किया रिएक्ट

सीनियर एनटीआर की डेथ एनिवर्सरी पर पहुंचे Jr NTR, एक्टर ने नम आंखों से किया नमन

प्रियंका चोपड़ा-निक ने बेटी मालती के बर्थडे पर की खास पूजा, यूजर्स बोले- 'ये हैं संस्कार...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन