1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunidhi Chauhan Birthday: अपनी गायकी से लोगों के होश उड़ाने वाली सुनिधि चौहान हैं करोड़ों की मालकिन, एक गाने के लिए करती हैं इतना चार्ज

Sunidhi Chauhan Birthday: अपनी गायकी से लोगों के होश उड़ाने वाली सुनिधि चौहान हैं करोड़ों की मालकिन, एक गाने के लिए करती हैं इतना चार्ज

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 14, 2022 08:00 am IST,  Updated : Aug 14, 2022 06:32 pm IST

Sunidhi Chauhan Birthday: सुनिधि चौहान ने अपनी अनोखी आवाज से गायकी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। आज उनके जन्मदिन पर उनके नेटवर्थ के बारे में जानते हैं

Sunidhi Chauhan Birthday: - India TV Hindi
Sunidhi Chauhan Birthday: Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान का आज जन्मदिन है
  • जब सुनिधि 11 साल की थीं तब वह पिता के साथ मुंबई आ गई थीं।
  • अब तक लगभग 3000 से ज़्यादा गाने गा चुकी हैं

Sunidhi Chauhan Birthday: अपनी जादुई आवाज़ से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देने वाली बॉलीवुड की टैलेंटेड सिंगर सुनिधि चौहान का आज जन्मदिन है। फिल्मों में 11 साल की उम्र से ही गाना शुरू करने वालीं सुनिधि का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था। सुनिधि ने 4 साल के उम्र से ही गाने की शुरुआत कर दी थी। अपनी खनकदार आवाज़ के दम पर सुनिधि  बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर बन कर उभरीं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। सिंगर के अलावा सुनिधि एक फैशन आइकन भी हैं, आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताएँगे की ये वर्सटाइल सिंगर एक गाने की कितनी फीस लेती हैं।

Sunidhi Chauhan Birthday
Image Source : INDIA TVSunidhi Chauhan Birthday

11 साल की उम्र में बॉलीवुड में की एंट्री 

सुनिधि ने 11 साल की उम्र में फिल्म ‘शस्त्र’ से बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर का डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 11 साल की उम्र में सुनिधि चौहान अपने पिता के साथ मुंबई आईं थीं। मुंबई आने के बाद उन्होंने  ”मेरी आवाज सुनो” रियलिटी शो जीता और अपने करियर की शुरुआत की। 

‘मस्त’ फिल्म के गाने लिए मिला पहला अवार्ड 

16 साल की उम्र में सुनिधि को फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'मस्त' में मौका दिया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। 'रुकी रुकी सी जिंदगी' के लिए सुनिधि को फिल्मफेयर अवॉर्ड से पहली बार सम्मानित किया गया था। सुनिधि अब तक करीब 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। 

राजू श्रीवास्तव को लेकर ख़त्म हुई अफ़वाहें, परिवार ने बयान जारी कर बताया अब कैसी है तबीयत

सुनिधि चौहान का नेट वर्थ 

सुनिधि चौहान ने अपनी अनोखी आवाज से गायकी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। इसलिए आज के समय में वो बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगरों में से एक हैं। सुनिधि बॉलीवुड फिल्म में एक गाना गाने का 8 से 10 लाख रुपए की फीस लेती हैं। वो दुनियाभर में अपने कई स्टेज शो भी परफॉर्म करती हैं, जहां उन्हें सुनने के लिए लाखों-करोड़ो की संख्यां में दर्शक आते हैं। इसके अलावा सुनिधि कई बड़े शो को जज भी कर चुकी हैं। जिसमें ”द वॉइस” और ”इंडियन आइडल” शामिल हैं। सुनिधि ने कई बड़े अवॉर्ड शो में भी बड़ा ही दमदार काम किया है। जिस वजह से सुनिधि ने मुंबई में अपनी अच्छी प्रॉपर्टी बना ली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनिधि की नेट वर्थ 73.67  से 76.67 करोड़ के आसपास है। 

Raju Srivastava: अमिताभ बच्चन ने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ... जानें ये कहना क्यों था जरूरी

तबस्सुम ने बनाया सुनिधि का करियर

ये बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम ने सुनिधि के करियर को एक बड़ा पूश दिया था। सुनिधि पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहा करी थीं। जहां एक दिन तबस्सुम ने उन्हें वहां गाना गाते हुए सुना और उनके पिता को बुलाकर कहा कि इसे मुंबई भेजो, तबस्सुम की बातें सुनकर सिंगर के पिता ने तुरंत सुनिधि को मुंबई ले आए। जिसके बाद सुनिधि ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वो लगातार गायकी की फिल्ड में दमदार काम कर रही हैं। जिस वजह से उनके सैकड़ों फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं।

Tejasswi Prakash Karan kundrra: 'नागिन 6' के सेट पर तेजस्वी प्रकाश को लगी चोट, बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की केयर देखकर फैंस हुए उन पर फ़िदा

Allu Arjun ने मारी शराब कंपनी के ऐड को ठोकर, एक्टर को मिला था करोड़ों का ऑफर

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन