1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल ? रणबीर कपूर को मिला ये रोल

'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल ? रणबीर कपूर को मिला ये रोल

 Published : Jan 28, 2024 08:42 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 06:15 am IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं तो वहीं अब बहुत अच्छी खबर सामने आई है। सनी देओल 'रामायण' में हनुमान के रूप में नजर आने वाले हैं। 'गदर 2' की सफलता के बाद से ही सनी देओल लगातार नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर चर्चा में छाए हुए थे।

Sunny Deol play hanuman role in ranbir kapoor starrer ramayana- India TV Hindi
रामायण में हनुमान बनेंगे सनी देओल Image Source : X

नितेश तिवारी की 'रामायण' अपनी दिलचस्प कास्टिंग को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि ये बात तो सभी को पता है कि रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में राम की भूमिका निभाएंगे, लेकिन लोगों लगातार सीता और हनुमान के रोल को कौन प्ले करेंगा इस पर सवाल कर रहे थे। फिल्म 'रामायण' में हनुमान का रोल कौन प्ले करेंगा। इसका खुलासा हो गया है। लंबे समय से नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' भी सुर्खियों में छाई हैं। चार महीने की लंबी चर्चा के बाद सनी देओल का नाम इस रोल के लिए तय हो गया है।

 

सनी देओल बनेंगे हनुमान

वहीं अब खबर है कि सनी देओल फिल्म में हनुमान का किरदार निभाएंगे। सनी देओल पहली बार भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। अभिनेता मई 2024 में रामायण: पार्ट वन में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। दारा सिंह के बाद सनी देओल का हनुमान रूप में धमाका देखने को मिलेगा। राम रणबीर कपूर राम बनेंगे तो साईं पल्लवी फिल्म में सीता और कैकेयी लारा दत्ता होंगी। सनी देओल को रामायण में भगवान हनुमान के रोल के लिए कन्फर्म किया गया है।

यहां देखें पोस्ट-

सनी देओल-रणबीर कपूर की पहली फिल्म

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल अब नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गए हैं। वह ऐसा किरदार निभाने के लिए एक्साइटेड भी हैं। 'रामायण: पार्ट 1' में सनी देओल की गेस्ट अपीयरेंस है। दूसरे और तीसरे पार्ट में उनका पूरा रोल देखने को मिलेगा। बता दें कि सनी देओल और रणबीर कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल और कैकेयी के रूप में लारा दत्ता दिखाई देने वाले हैं। दूसरी तरफ मेकर्स को भरोसा है कि दारा सिंह के बाद सनी देओल भी इस किरदार से इतिहास रचने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:

ममता बनर्जी ने इस मशहूर एक्ट्रेस के निधन पर जताया शोक, बोलीं- 'बेहतरीन को खो दिया...'

Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी गंभीर हालत में हुईं भर्ती, अस्पताल से तस्वीर आई सामने

भूमि पेडनेकर ने कामाख्या देवी के किए दर्शन, बहन समीक्षा संग मंदिर में लिया आशीर्वाद

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन