1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द केरल स्टोरी' टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात, इस दिन ये फिल्म देखेंगे आदित्यनाथ

'द केरल स्टोरी' टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात, इस दिन ये फिल्म देखेंगे आदित्यनाथ

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : May 10, 2023 09:15 pm IST,  Updated : May 10, 2023 09:15 pm IST

'द केरल स्टोरी' फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।

twitter- India TV Hindi
'द केरल स्टोरी' Image Source : TWITTER

'द केरल स्टोरी' फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन, अभिनेत्री अदा शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम ने फिल्म को लेकर चर्चा की। निर्माता विपुल शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म देखने का आग्रह किया। इस दौरान वीर कपूर भी मौजूद रहे।

MS Dhoni ने इस शख्स को गिफ्ट की 7 नंबर की जर्सी, जानिए कौन हैं वो?

Khatron Ke Khiladi 13: साउथ अफ्रीका जाने से पहले शो से बाहर हुई ये एक्ट्रेस? क्या हाथ से निकलेगा रोहित शेट्टी का शो

केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित 'द केरल स्टोरी' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा भी की और योगी सरकार के लव जेहाद व धर्मांतरण को रोकने को लेकर बने कानून (विधि विरूद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020) व कार्रवाईयों की सराहना की। सीएम योगी मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म का अवलोकन भी करेंगे। सीएम ऑफिस से दो दिन पहले किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई 2023 को लखनऊ में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखेंगे।

The Kerala Story दो राज्यों में बैन होने के बाद विदेश में भी होगी रिलीज, 37 देशों में दिखाई जाएगी फिल्म

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: अनुज-वनराज के बाद अनुपमा के प्यार में दीवाना होगा ये शख्स, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

'द केरल स्टोरी' की कहानी केरल में धर्म परिवर्तन कर आतंकी संगठन से जुड़ने के ऊपर आधारित है। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। इस फिल्म को जहां एक पक्ष सही कहानी बता कर इसका प्रचार कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे मनगढ़ंत बताता नजर आ रहा है। ‘द केरल स्‍टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। वही इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया हैं। 40 करोड़ की लागत से बनी सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' 4 लड़कियों की कहानी पर आधारित है जिसमें 3 का ब्रेनवाश कर उन्हें दूसरे धर्म से ले जाकर उनका शोषण किया जा रहा दिखाया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन