1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Matrix Resurrections: प्रियंका चोपड़ा प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर आईं नजर

The Matrix Resurrections: प्रियंका चोपड़ा प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर आईं नजर

 Published : Dec 14, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 01:18 pm IST

द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स का उनका पोस्टर वायरल होने के साथ, अब इसे न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शित किया गया है। 

 प्रियंका चोपड़ा प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर आईं नजर- India TV Hindi
 प्रियंका चोपड़ा प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर आईं नजर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स 4' में खास रोल में नजर आएंगी।
  • प्रियंका चोपड़ा का मैट्रिक्स लुक टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किया गया।

अपनी उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित करने के बाद, ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब अपने नए मैट्रिक्स अवतार के साथ प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर धूम मचा दी है। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स का उनका पोस्टर वायरल होने के साथ, अब इसे न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शित किया गया है। देसी गर्ल ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। उनके आने वाले कल्ट क्लासिक द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स के बारे में उत्सुकता अपने उच्चतम स्तर पर है और प्रशंसक फिल्म में उनके किरदार को देखने के लिए बेक़रार है। 

द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के ट्रेलर में फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखकर काफी खुश हैं। चश्मे वाले लुक में, प्रियंका को पलक झपकाते और बॉस लेडी की तरह उंगली का इशारा करते हुए देखा जा सकता है। 

द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स की रिलीज नजदीक होने के साथ, प्रियंका-स्टारर इस फ़िल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन