1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tiger Shroff-Disha Patani Breakup: 6 साल के रिलेशन के बाद क्यों टूटा टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी का रिश्ता?

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup: 6 साल के रिलेशन के बाद क्यों टूटा टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी का रिश्ता?

 Published : Jul 27, 2022 12:19 pm IST,  Updated : Jul 27, 2022 12:20 pm IST

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup: टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि दोनों ने एक दूसरे को आने वाली फिल्मों के लिए बधाई दी है। दिशा अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए तैयार हैं, जबकि टाइगर ने अपनी नई फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा की।

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup:- India TV Hindi
Tiger Shroff-Disha Patani Breakup: Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दिशा और टाइगर ने 'बागी 2' में साथ काम किया है
  • टाइगर की फिल्म 'स्क्रू ढीला' हाल ही में अनाउंस हुई है
  • दिशा पाटनी जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है! जी हां सही सुना आपने लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर और दिशा की राहें जुदा हो गई हैं और दोनों ने 6 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया लेकिन दोनों अक्सर साथ छुट्टियां मनाने, डिनर डेट और आउटिंग पर साथ जाते दिखते थे। कथित तौर पर,कपल ने लगभग छह साल तक डेटिंग करने के बाद अलग होने का फैसला किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बीच क्या गलत हुआ, क्योंकि उनमें से किसी ने भी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

Shamita-Raqesh Breakup: शमिता शेट्टी-राकेश बापट ने तोड़ा रिश्ता, सबके सामने रख दी ब्रेकअप की बात

क्या दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का हुआ ब्रेकअप?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ''टाइगर और दिशा अब साथ नहीं हैं। दोनों के बीच क्या हुआ यह साफ नहीं है, लेकिन अभी दोनों सिंगल हैं।'' उनका रिश्ता पिछले एक साल से मुश्किल में था। टाइगर के एक दोस्त ने एचटी को बताया कि उन्हें इसके बारे में पिछले कुछ हफ्तों में पता चला। अभिनेता फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और वह ब्रेकअप से प्रभावित नहीं हैं।

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup
Image Source : FAN PAGETiger Shroff-Disha Patani Breakup

इस बीच दिशा टाइगर के परिवार के काफी करीब हैं। वो एक्टर की बहन कृष्णा श्रॉफ की बेस्ट फ्रेंड भी हैं। टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के ब्रेकअप रिपोर्ट के बीच, दोनों ने कथित तौर पर अपनी-अपनी फिल्मों के लिए इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी हैं।

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup
Image Source : FAN PAGETiger Shroff-Disha Patani Breakup

दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो बरेली में जन्मी एक्ट्रेस अगली बार "एक विलेन रिटर्न्स" में दिखाई देंगी, जो 2014 की हिट 'एक विलेन' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 'योद्धा' और प्रभास की साई-फाई फिल्म 'प्रोजेक्ट के' और 'केटीना' में भी दिशा नजर आएंगी। 

TV पर छाने से पहले इन सितारों ने बेले पापड़, कोई बना वेटर, तो किसी ने बेचे जूते

 
दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में एक नई फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा की। करण जौहर द्वारा प्रस्तुत, एक्शन फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। इसके बाद, उनके पास कृति सेनन के साथ 'गणपत: भाग 1' है। विकास बहल द्वारा निर्देशित, इस प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही है और क्रिसमस 2022 के अवसर पर रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उनके पास अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' भी हैं, जो क्रिसमस 2023 के पर रिलीज होने वाली है। टाइगर के पास एक्शन मूवी 'रैम्बो' भी है जिसे 'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ डायरेक्ट करेंगे।

Alia Bhatt ने जुड़वा बच्चों वाली बात पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, Ranbir Kapoor के सिर फोड़ा ठीकरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन