1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tur Kalleyan Song Out: Aamir Khan स्टारर Laal Singh Chaddha का नया गाना 'तूर कल्लैया' सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

Tur Kalleyan Song Out: Aamir Khan स्टारर Laal Singh Chaddha का नया गाना 'तूर कल्लैया' सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Jul 15, 2022 02:24 pm IST,  Updated : Jul 15, 2022 02:25 pm IST

Tur Kalleyan Song Out: 'लाल सिंह चड्ढा' का चौथा गाना 'तूर कल्लैया' रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म के तीन गाने 'कहानी', 'मैं की करां' और 'फिर ना ऐसी रात आएगी' रिलीज हो चुके हैं। इन तीनों गानों ने फैन्स के दिलों को छू लिया था।

Tur Kalleyan Song Out- India TV Hindi
Tur Kalleyan Song Out Image Source : TWITTER

Highlights

  • 'तूर कल्लैया' फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का चौथा गाना है।
  • इससे पहले फिल्म के तीन गाने 'कहानी', 'मैं की करां' और 'फिर ना ऐसी रात आएगी' रिलीज हो चुके हैं।
  • 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

Tur Kalleyan Song Out:  बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। इस बीच फिल्म का नया गाना 'तूर कल्लैया'  (Tur Kalleyan) का लिरिक्ल वर्जन रिलीज हो गया है। 'तूर कल्लैया' के जहां मोटिवेशनल लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है, तो वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। फिल्म के इस खूबसूरत गानें को अरिजीत सिंह, शादाब और अल्तमश ने अपनी आवाज के जादू से सजाया हैं।  

आमिर खान की टीम ने अपने इंस्टाग्राम पर 'तूर कल्लैया' गाने को शेयर किया है। आमिर ने गाने को शेयर करते हुए लिखा - 'ऐसा गाना, जो खुद से प्यार करने की एक सुंदर यात्रा को समाहित करता है।'

'तूर कल्लैया' एक खूबसूरत गाना है जो 'लाल सिंह चड्ढा' की भावना का प्रतीक है। फैन्स को इसका म्यूजिक और लिरिक्स काफी पसंद भी आ रहा है। गाने को ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम ने गाने की शूटिंग के लिए कई अलग-अलग जगहों की यात्रा की। यह गाना फिल्म में शूट किया गया सबसे लंबा सीक्वेंस है। 'तूर कल्लैया' की शूटिंग से पहले घुटने का दर्द झेल रहे आमिर खान ने इसी हालत में इस सीक्वेंस को शूट किया था।

बता दें कि 'तूर कल्लैया'  फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का चौथा गाना है।  इससे पहले फिल्म  के तीन गाने 'कहानी', 'मैं की करां' और 'फिर ना ऐसी रात आएगी' रिलीज हो चुके हैं। इन तीनों गानों ने फैन्स के दिलों को छू लिया था। 

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म  फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें - 

Sushmita Sen Lalit Modi dating: सुष्मिता के भाई Rajeev Sen को शॉकिंग लगी खबर, दिया ये बयान

Shamshera Title Track: रिलीज होते ही छाया ''शमशेरा'' का टाइटल ट्रैक, सुनकर होंगे रोंगटे खड़े  

Koffee with Karan 7: सारा अली खान और जान्हवी कपूर बनने वाली थीं देवरानी-जेठानी, जानिए किन भाइयों से था चक्कर

Emergency First Look: 'इमरजेंसी' से Kangana Ranaut ने शेयर किया अपना लुक, इंदिरा गांधी बन मचाएंगी धमाल

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन