1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. September 2023: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ये बड़ी फिल्में होगी रिलीज, सिनेमाघरों में होगा धमाका

September 2023: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ये बड़ी फिल्में होगी रिलीज, सिनेमाघरों में होगा धमाका

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 02, 2023 06:15 am IST,  Updated : Sep 02, 2023 02:34 pm IST

Upcoming Movies In September 2023: सितंबर 2023 में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की 'जवान' से लेकर 'फुकरे 3' तक शामिल है। आइए देखते हैं इनके अलावा और कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

upcoming movies in September 2023 jawan to fukrey 3 goldfish mystery of the tattoo haddi sri - India TV Hindi
Upcoming Movies In September 2023 Image Source : INSTAGRAM

Upcoming Movies In September 2023: साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत खास रहा है। जहां साल की शुरूआत में ही शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान'से धमाकेदार वापसी की है। वहीं इन दिनों सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' धमाकेदार कमाई कर रही है। सितंबर 2023 में भी कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो सितंबर 2023 में धूम मचाने को पूरी तरह तैयार है। 

हैप्पी टीचर्स डे

राधिका मदान और निम्रत कौर की ये फिल्म 5 सितंबर को टीचर्स डे पर ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी स्कूल, टीचर्स और स्टूडेंट्स के आस-पास घूमती है।

जवान
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। वहीं इसमें लीड रोल में नयनतारा ने काम किया है।

फुकरे 3
फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म 'फुकरे 3' में वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 'फुकरे 3' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

द ग्रेट इंडियन फैमिली
विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा पर बेस्ड है।

सुखी
शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत की कहानी है, जो अपने दोस्तों के साथ 20 साल बाद रीयूनियन में के लिए दिल्ली जाती है। इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी है।

द वैक्सीन वॉर
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कोरोना महामारी के दौरान इंडियन साइंटिस्ट ने वैक्सीन को कैसे बनाया। इसमें नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन जैसे कई एक्टर नजर आने वाली हैं।

श्री
एक्टर राजकुमार राव की ”श्री’ फिल्म 15  सितम्बर को सिनेमाघरों में  रिलीज होने जा रही है ।

म्यूटेंट मेहम
निन्जा टर्टल्स के एक्शन से भरपूर एनिमेशन फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हो रही है। इस बार निन्जा टर्टल्स न्यूयॉर्क के लोगों का दिल जीतने के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे वो हीरो बन जाएं। 

द नन 2
सुपरनेचुरल हॉरर फ्रेंचाइजी नन का दूसरा भाग 'द नन 2' सात सितम्बर को अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगा। द कॉन्ज्युरिंग यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन माइकल शॉवेस ने किया है। 1 सितंबर को ये फिल्म रिलीज हो गई है।

हड्डी 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की रिवेंज ड्रामा 'हड्डी' 7 सितंबर 2023 को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला के साथ अनुराग कश्यप भी लीड रोल में हैं। इश फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया है। 

कुशी 
विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'कुशी'लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 1 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 'कुशी' फिल्म पहले दिन ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी है। विजय और समांथा की कुशी फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है। मूवी तमिल में बनी थी, जिसे हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया है।

गोल्डफिश 
'गोल्डफिश' 1 सितंबर  को रिलीज हो चुकी है। कल्कि केकलां को 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। फिल्म 'गोल्डफिश' कोविड लॉकडाउन के दौरान एक मां बेटी के रिश्ते पर आधारित बहुत ही मार्मिक कहानी है। 

ये भी पढ़ें-

भरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा को डायरेक्टर ने किया किस, परेशान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

प्रभास की 'सालार' के पोस्टपोन्ड होने से 'फुकरे 3' को मिलेगा फायदा, सिनेमाघरों में एक्शन और कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आर माधवन बने FTII के नए अध्यक्ष, मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन