1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषभ पंत को देखने अस्पताल पहुंची Urvashi Rautela! शेयर की photo

ऋषभ पंत को देखने अस्पताल पहुंची Urvashi Rautela! शेयर की photo

 Published : Jan 05, 2023 10:46 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 10:46 pm IST

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उर्वशी टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देखने अस्पताल गई थी।

 Urvashi Rautela instagram- India TV Hindi
Urvashi Rautela Image Source : URVASHI RAUTELA INSTAGRAM

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। एक्सीडेंट की तस्वीरें देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस हादसे में ऋषभ पंत को काफी ज्यादा चोटें आई हैं। फैंस ऋषभ पंत की जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उनसे मिलने अस्पताल पहुंची हैं।

Urvashi Rautela instagram
Image Source : URVASHI RAUTELA INSTAGRAMUrvashi Rautela

Urvashi Rautela ने Deepika Padukone को किया Kiss, Ranveer singh को कहा- देख लो भाई

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अस्पताल गई थी। ये वोई अस्पताल है जहां ऋषभ पंत को भर्ती रखा गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि नहीं की हैं,लेकिन उनकी स्टोरी देखकर लग रहा है कि वह ऋषभ पंत से मिलने पहुंची थी। कुछ दिन पहले उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत सी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर पर उर्वशी ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो में कैप्शन पर लिखा था ''praying''। हाल ही में उर्वशी रौतेला की माता मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर ऋषभ के हेल्थ को लेकर दुआ मांगी थी।

Tunisha Sharma ने इस एक्ट्रेस से मांगे थे उधारी पैसे, दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया था। यह घटना सुबह करीब 5.15 मिनट में हुई। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। इस घटना में पंत बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके माथे पर चोट आई है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन