1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर 7 अप्रैल, 2023 को करेंगे 'बवाल'

Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर 7 अप्रैल, 2023 को करेंगे 'बवाल'

 Published : Mar 30, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 02:52 pm IST

वरुण धवन और जान्हवी कपूर 'बवाल' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Image Source : VARUN DHAWAN, JANHVI KAPOOR/INSTAGRAM

Highlights

  • वरुण धवन और जान्हवी कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।
  • नितेश तिवारी 'बवाल' का निर्देशन कर रहे हैं जिन्होंने 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं।

वरुण धवन की एक नई फिल्म का ऐलान हुआ है, इस फिल्म में पहली बार वो जान्हवी कपूर के साथ काम करेंगे। दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म बवाल में वरुण धवन और जान्हवी कपूर को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करेंगे।

जान्हवी कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म बवाल की घोषणा करते हुए, वरुण धवन ने लिखा, “अब होगा BAWAAL! जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म का ऐलान करने के लिए बहुत उत्साहित और आभारी हूं, 7 अप्रैल 2023। गुड फ्राइडे पर आपको सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। ”

Inside Videos: सलमान खान ने शेयर की भांजे आहिल के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

दूसरी ओर, जान्हवी कपूर ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, दो बेहतरीन, साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी  के साथ हाथ मिलाते हुए मैं अपनी वरुण धवन के साथ BAWAAL की घोषणा करते हुए बहुत आभारी और खुश हूं, 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।"

KGF 2, जर्सी, रनवे 34, हीरोपंती 2, बीस्ट और अटैक: अप्रैल में रिलीज होंगी ये दमदार एक्शन फिल्में

बोनी कपूर ने भी ट्विटर पर फिल्म की अनाउंसमेंट शेयर की है।

लग्जरी गाड़ी छोड़ लोकल ट्रेन में सवार हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सादगी की हर कोई कर रहा तारीफ

जाह्नवी कपूर गुड लक जेरी नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी। सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित, यह 2018 की तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला की हिंदी रीमेक है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी हैं। जान्हवी दोस्ताना 2 में लक्ष्य लालवानी के साथ और मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, स्पोर्ट्स ड्रामा 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है।

दूसरी ओर, वरुण धवन अगली फिल्म भेड़िया में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। इस हॉरर कॉमेडी का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। उनके पाइपलाइन में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ जग जुग जीयो भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन