1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने खुल्लम-खुल्ला पत्नी कैटरीना कैफ से जताया प्यार, पोस्ट हो गई वायरल

विक्की कौशल ने खुल्लम-खुल्ला पत्नी कैटरीना कैफ से जताया प्यार, पोस्ट हो गई वायरल

 Published : Jun 03, 2023 05:54 pm IST,  Updated : Jun 03, 2023 05:54 pm IST

Vicky Kaushal and Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर फैंस क्रेजी हो गए हैं।

Vicky Kaushal and Katrina Kaif- India TV Hindi
Vicky Kaushal and Katrina Kaif Image Source : INSNTAGRAM

Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक-दूसरे से प्यार जताने में कभी पीछे नहीं रहते। उनके फैंस भी इस जोड़ी को साथ में देखकर काफी खुश होते हैं। ऐसे में पति विक्की की फिल्म रिलीज होते ही पत्नी कैटरीना ने उनकी तारीफ कर डाली। पोस्ट देखकर पति विक्की से भी रहा नहीं गया और उन्होंने कैटरीना के लिए एक गाना लिख डाला। 

चीयरलीडर बनीं कैटरीना 

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल की चीयरलीडर बन गईं हैं। कैटरीना ने कौशल की हालिया रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की तारीफ की। कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, इसमें वह और सारा अली खान नजर आ रही हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, अब सिनेमाघरों में। पूरी टीम को दिल से बधाई।

Vicky Kaushal and Katrina Kaif
Image Source : INTSGARAMVicky Kaushal and Katrina Kaif

विक्की का जवाब है काफी रोमांटिक 

इसके बाद कैटरीना के पति विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के मैसेज को फिर से पोस्ट किया। उन्होंने अपनी फिल्म का गाना 'फिर और क्या चाहिए' भी अपनी पत्नी कैटरीना को डेडिकेट किया। उन्होंने गाने की एक लाइन लिखी,तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए।

Vicky Kaushal and Katrina Kaif
Image Source : INSTAGRAMVicky Kaushal and Katrina Kaif

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, सामने आई Unseen Photo!

कैसी है ये फिल्म

लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इंदौर के एक खुशहाल विवाहित जोड़े कपिल और सौम्या के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दोनों एक ज्वॉइंट फैमिली में रहते हैं और एक दिन तलाक लेने का फैसला करते हैं।

'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के लक्ष्मण सनी सिंह को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन