1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना के बनाए हलवे पर आया विक्की कौशल का रिएक्शन, लिखा- बेस्ट हलवा एवर

कैटरीना के बनाए हलवे पर आया विक्की कौशल का रिएक्शन, लिखा- बेस्ट हलवा एवर

 Published : Dec 17, 2021 04:13 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 04:13 pm IST

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के लिए बनाया हलवा। ये हलवा शादी के बाद कैटरीना ने अपनी पहली रसोई में बनाया है। 

कैटरीना-विक्की- India TV Hindi
कैटरीना-विक्की Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की है।
  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद सीधा मालदीव रवाना हो गए थे।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में शादी की है और शादी करके दोनों मुंबई में नए घर में शिफ्ट हो गए हैं और वो विराट-अनुष्का के पड़ोसी बन गए हैं। शादी के बाद कैटरीना ने रस्म निभाते हुए पहली रसोई में हलवा बनाया। हलवे की तस्वीर कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। कैटरीना कैफ ने स्वीट डिश शेयर करते हुए लिखा है- मैंने बनाया।

अब इस हलवे पर पति विक्की कौशल की प्रतिक्रिया भी आई है और उन्होंने बताया है कि उन्हें हलवा कैसा लगा। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हलवे की तस्वीर शेयर की है और लिखा है- बेस्ट हलवा एवर (अब तक का बेहतरीन हलवा)।

कैटरीना-विक्की
Image Source : INSTAGRAMकैटरीना-विक्की

कैटरीना-विक्की
Image Source : INSTAGRAMकैटरीना-विक्की

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट होटल से शादी की। दोनों शादी के बाद सीधा मालदीव के लिए रवाना हो गए।कैटरीना और विक्की के कई वर्क कमिटमेंट्स हैं। कैटरीना को जहां सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग करनी हैं। वहीं विक्की कौशल सैम बहादुर की शूटिंग करेंगे। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने उमर रियाज से कहा- आई लव यू

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन-स्टारर 'लाइगर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन