1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के परिवार के लिए बनाया हलवा, शेयर की 'पहली रसोई' की तस्वीर

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के परिवार के लिए बनाया हलवा, शेयर की 'पहली रसोई' की तस्वीर

 Published : Dec 17, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 04:09 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शादी के बाद हलवा बनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

कैटरीना कैफ, विक्की कौशल- India TV Hindi
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की है।
  • शादी के तुरंत बाद दोनों मालदीव हनीमून के लिए रवाना हो गए थे।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद मुंबई में नए घर में शिफ्ट हो गए हैं और वो विराट-अनुष्का के पड़ोसी बन गए हैं। शादी के बाद कैटरीना ने रस्म निभाते हुए पहली रसोई में हलवा बनाया। हलवे की तस्वीर कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। कैटरीना कैफ ने स्वीट डिश शेयर करते हुए लिखा है- मैंने बनाया।

तस्वीर में कैटरीना ने सूजी का हलवा बनाया है, और तस्वीर में बालकनी का नजारा भी दिख रहा है। कैटरीना ने इस रस्म का नाम भी लिखा है। जिसमें लिखा है- चौका चरधाना। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान में शादी करके सीधा मालदीव निकल गए थे। दोनों वहां से मुंबई लौटें और नए घर में रहने लगे।

कैटरीना कैफ ने बनाया हलवा
Image Source : INSTAGRAMकैटरीना कैफ ने बनाया हलवा

कैटरीना और विक्की के कई वर्क कमिटमेंट्स हैं। कैटरीना को जहां सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग करनी हैं। वहीं विक्की कौशल सैम बहादुर की शूटिंग करेंगे। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने उमर रियाज से कहा- आई लव यू

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन-स्टारर 'लाइगर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन