1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yaariyan 2 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दुल्हन के जोड़े में सिगरेट पीती दिखीं दिव्या खोसला

Yaariyan 2 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दुल्हन के जोड़े में सिगरेट पीती दिखीं दिव्या खोसला

 Published : Aug 09, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Aug 09, 2023 04:34 pm IST

Yaariyan 2: दिव्या खोसला कुमार ने 'यारियां 2' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। साथ ही फिल्म और टीजर की रिलीज डेट भी बता दी है।

Yaariyan 2 poster out divya khosla kumar smoking cigarette in wedding lehenga- India TV Hindi
Yaariyan 2 Image Source : INSTAGRAM

Yaariyan 2 Poster: 'यारियां 2' 2014 में आई फिल्म 'यारियां' का सीक्वल है। फिल्म 'यारियां' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके पहले पार्ट में हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह, सेराह सिंह, देव शर्मा और निकोल फारिया ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'यारियां 2' का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट का कुल लुक देखने को मिल रहा है। 'गदर 2', 'ओएमजी 2' के बाद अब 'यारियां 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

फिल्म की नई स्टार कास्ट 

बता दें कि, फिल्म 'यारियां 2' की कहानी काफी अलग होगी। ये इस फिल्म के पहले पोस्टर को देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म की स्टार कास्ट भी अलग है। इस पोस्टर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। लोगों को 'यारियां 2' का ये पोस्टर बहुत पसंद आ रहा है। इस पोस्टर में दिव्या खोसला लीड रोल में नजर आ रही हैं। उनके साथ मीजान जाफरी और यश दास गुप्ता लीड रोल में नजर आएंगे।

सिगरेट पीती दिखीं दिव्या
दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के जोड़े में सिगरेट पिते दिखाई दे रही है। उन्होंने दोनों एक्टर्स के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और पोज दे रही है। दिव्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी मां के आशीर्वाद से, मैं आप सभी के लिए मेरी फिल्म यारियां 2 का पहला पोस्टर शेयर कर रही हूं।' 

फिल्म का टीजर
फिल्म का टीजर 10 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः

Independence Day 2023: आजाद भारत की पहली फिल्म थी 'शहनाई', 3 साल से ज्यादा इस शहर के थिएटर में चली थी फिल्म

DON 3: मौत को चकमा देते दिखेंगे रणवीर सिंह, फरहान अख्तर ने शेयर किया वीडियो

Panchayat 3: फुलेरा गांव की प्रधान 'नीना गुप्ता' का स्टाइलिश लुक, देख आपको भी नहीं होगा यकीन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन