1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yoga Day 2022: शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन समेत इन सितारों ने सेलेब्रेट किया योग दिवस, अलग-अलग योगासन करते आए नजर

Yoga Day 2022: शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन समेत इन सितारों ने सेलेब्रेट किया योग दिवस, अलग-अलग योगासन करते आए नजर

 Published : Jun 21, 2022 02:59 pm IST,  Updated : Jun 21, 2022 04:00 pm IST

International Yoga Day 2022: आइए बॉलीवुड की उन हस्तियों पर एक नज़र डालते हैं जो फैंस को स्वस्थ जीवन के रूप में दैनिक योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सेलेब्रिटीज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर लोगों को योग करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी सष्मिता सेन मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
instagram image Image Source : INSTAGRAM

International Yoga Day 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं जिन्हें योग से बेहद लगाव हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्रिटीज अक्सर अपने डेली रूटीन में खुद को फिट और फाइन रखने के लिए योगा करते हैं। वहीं, अपने शूटिंग्स को लेकर एक्ट्रेस अपने सेहत का खास ख्याल रखती हैं। सेलेब्रिटीज अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरह की योगासन करते हैं। हमारी आम जिंदगी में भी योग (Yoga) का उतना ही महत्व है जितना की बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के जीवन में एक तरह से ये सेलेब्स हमारे लिए एक इंस्पिरेशन हैं। सेलिब्रिटीज को देखकर आम लोग भी अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव करते हैं और आज योग दिवस पर सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर योग करते हुऐ फोटो शेयर कर फैंस को विश किया और योग करने की प्रेरणा दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने आज योग दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों को जागरूक किया है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी योग की बात होती है, सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी का सामने आता है। शिल्पा अपनी फिटनेस के चलते आज भी यंग और फिट हैं।

सुष्मिता सेन


सुष्मिता सेन बहुत से लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। सुष्मिता इस उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के जरिए प्रशंसकों के दिल में जगह बनाए हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा 


योग दिवस के लिए एक लंबी पोस्ट लिखी है, साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि योग मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है साथ ही उन्होंने इसके फायदे भी बताए।

बिपाशा बसु


बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं, जो योग से प्यार करते हैं। योग बिपाशा की जिंदगी का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने बताया है कि कैसे योग से आपके मन को शांति मिलती है, साथ ही उन्होंने आसन करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की हैं।

मीरा कपूर


मीरा कपूर ने भी आज सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट किया है। 

ये भी पढ़िए

yoga day 2022: शिल्पा शेट्टी समेत इन सितारों ने सेलेब्रेट किया योग दिवस , अलग-अलग योगासन करते आए नजर

शाहरुख खान ने खुद माधवन से मांगा था Rocketry में रोल, नहीं ली कैमियो के लिए कोई फीस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन