1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'हस्टलर्स' के लिए पोल डांस सीखने में एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज के लिए क्यों रहा कठिन?

'हस्टलर्स' के लिए पोल डांस सीखने में एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज के लिए क्यों रहा कठिन?

 Published : Sep 13, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 12:44 pm IST

'लेट नाइट विद सेथ मेयर्स' शो पर आने के दौरान लोपेज ने माना कि पोल डांस सीखना मुश्किल था।

'हस्टलर्स' के लिए पोल डांस सीखने में एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज के लिए क्यों रहा कठिन?- India TV Hindi
'हस्टलर्स' के लिए पोल डांस सीखने में एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज के लिए क्यों रहा कठिन?

लॉस एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का कहना है कि उनके लिए फिल्म 'हस्टलर्स' के लिए पोल डांस सीखना काफी कठिन था। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 'लेट नाइट विद सेथ मेयर्स' शो पर आने के दौरान लोपेज ने माना कि पोल डांस सीखना मुश्किल था।

फिल्म में स्ट्रिपर रमोना वेगा की भूमिका निभा रही लोपेज ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो पोल डांस मेरे द्वारा किए गए सबसे कठिन कामों में से एक था। इसके लिए मुझे बहुत प्रशिक्षण लेना पड़ा था।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "डांस के दौरान आपकी त्वचा पोल से चिपक जाती है।"

उन्होंने कहा कि वह पोल पर अपने पहले दृश्य को फिल्माने से पहले काफी घबरा गई थी। दृश्य के पूरे होने पर अभिनेत्री को ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे वह सालों से पोल डांस करते आ रही हैं।

Also Read:

कृति सेनन ने अपनी क्रश प्रियंका चोपड़ा के साथ किया डिनर, शेयर की तस्वीर

शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन