1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमेरिकी अभिनेता निकोलज केज ने अपनी चौथी पत्नी से लिया तलाक

अमेरिकी अभिनेता निकोलज केज ने अपनी चौथी पत्नी से लिया तलाक

 Published : Jun 04, 2019 10:22 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:22 am IST

अमेरिकी अभिनेता निकोलस केज और उनकी चौथी पत्नी एरिका कोइक का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। 

निकोलज केज- India TV Hindi
निकोलज केज

नई दिल्ली: अमेरिकी अभिनेता निकोलस केज और उनकी चौथी पत्नी एरिका कोइक का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, पूर्व दंपति का शादी के तीन महीने बाद ही तलाक हो गया, केज ने दावा किया था कि वह शादी के वक्त बहुत नशे में थे और दोनों ने शादी के महज चार दिन बाद ही इसे खत्म करने की अर्जी दाखिल की थी। 

'टीएमजेड' ने बताया कि कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नेवाडा के क्लार्क काउंटी के जज ने 31 मई को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। 

केज (55) ने कहा कि यह शादी एक प्रकार से धोखा थी क्योंकि कोइक ने अपने आपराधिक इतिहास और किसी अन्य शख्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया था। 

23 मार्च को शादी के कुछ घंटों बाद ही दोनों बेलाजियो होटल के बाहर झगड़ते नजर आए थे। 

ये पढ़ें:

सिंगर माईली सायरस की एलबम 'शी इज कमिंग' इस साल के अंत तक होगी रिलीज

Rambo Last Blood Trailer: रैंबो फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म, धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे सिलवेस्टर स्टेलॉन

'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' को लेकर घबराई हुईं थीं सोफी टर्नर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन