1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सिंगर माईली सायरस की एलबम 'शी इज कमिंग' इस साल के अंत तक होगी रिलीज

सिंगर माईली सायरस की एलबम 'शी इज कमिंग' इस साल के अंत तक होगी रिलीज

 Published : Jun 01, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 02:33 pm IST

सिंगर माईली सायरस की 'शी इज कमिंग' को इस साल के खत्म होने से पहले रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 

 माईली सायरस- India TV Hindi
 माईली सायरस

नई दिल्ली: सिंगर माईली सायरस की 'शी इज कमिंग' को इस साल के खत्म होने से पहले रिलीज करने की तैयारी चल रही है। यह तीन ईपी में से पहला है जिसे माईली इस साल के अंत तक रिलीज करने की योजना बना रहीं हैं।

ईपी को एक्सटेंडेड प्ले भी कहा जाता है। ईपी उसे कहते हैं जिसमें एक से अधिक, लेकिन फूल लेंथ एल्बम के मुकाबले कम गाने हो यानि कि ईपी में गानों की संख्या तीन से छह तक हो सकती है।

फॉक्स न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 वर्षीय माईली ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर ब्लैक एंड व्हाइट वीडियोज की एक श्रृंखला को पोस्ट करते हुए इन ईपीज के रिलीज होने की घोषणा की हैं। 

'शी इज कमिंग' में माईली, ड्रैग सुपरस्टार रुपॉल और रैपर्स स्व ली व घोस्टफेस किल्लाह के साथ काम किया है।

एंटरटेनमेंट विकली के मुताबिक, माईली की दूसरी ईपी या एक्सटेंडेड प्ले 'शी इज हियर' को गर्मी के खत्म होने से पहले रिलीज किया जाएगा और फाइनल ईपी 'शी इज एवरीथिंग' के साल 2019 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

Rambo Last Blood Trailer: रैंबो फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म, धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे सिलवेस्टर स्टेलॉन 

'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' को लेकर घबराई हुईं थीं सोफी टर्नर

हुमा कुरैशी अमेरिकन फिल्म प्रोड्यूसर जैक स्नायडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में आएंगी नज़र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन