1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बराक ओबामा से नहीं मिल सकीं जैन्युअरी जोन्स

बराक ओबामा से नहीं मिल सकीं जैन्युअरी जोन्स

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 04:22 pm IST,  Updated : May 12, 2015 04:22 pm IST

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री जैन्युअरी जोन्स बेटे की तबीयत नासाज होने की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से नहीं मिल पाईं। जैन्युअरी (37) को बेटा जैंडर (3) है। उनका कहना है कि अपनी निजी

बराक ओबामा से नहीं मिल...- India TV Hindi
बराक ओबामा से नहीं मिल सकीं जैन्युअरी जोन्स

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री जैन्युअरी जोन्स बेटे की तबीयत नासाज होने की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से नहीं मिल पाईं। जैन्युअरी (37) को बेटा जैंडर (3) है। उनका कहना है कि अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी में तालमेल बिठाना एक चुनौती है। वह जरूरत पड़ने पर त्याग करने के लिए भी तैयार हैं।

ब्रिटेन की 'ओके! मैगजीन' ने जैन्युअरी के हवाले से कहा, "यह एक चुनौती है, लेकिन मैं इस चुनौती का सामना करने वाली अकेली मां नहीं हूं। मैं तालमेल बैठाती हूं और त्याग करती हूं।"

उन्होंने बताया, "मुझे अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए स्मिथसोनियन म्यूजियम जाना था, लेकिन अपने बेटे के बीमार होने की वजह से मैं नहीं जा सकी।"

वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट हैं, लेकिन अभी भी बेहतर करना चाहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन