1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सिंगर द वीकेंड की घोषणा, भविष्य में ग्रैमी अवार्डस का करेंगे बहिष्कार

सिंगर द वीकेंड की घोषणा, भविष्य में ग्रैमी अवार्डस का करेंगे बहिष्कार

 Written By: IANS
 Published : Mar 12, 2021 10:47 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 10:47 pm IST

31 वर्षीय सिंगर ने ट्वीट करके 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन घोषित होने के बाद रिकॉडिंग अकादमी से स्पष्टीकरण मांगा था। इसमें उनके एलबम ऑफ्टर अवर्स के लिए एक भी नॉमिनेशन नहीं था, जबकि इसी एलबम के गाने 'ब्लाइंडिंग लाइट्स' ने पूरे एक साल तक यूएस बिलबोर्ड चार्ट में टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया था।

the weeknd twitter- India TV Hindi
सिंगर द वीकेंड की घोषणा,  Image Source : THE WEEKND TWITTER

लॉस एंजेलिस: कनाडाई गायक-गीतकार द वीकेंड ने घोषणा की है कि वह 2021 ग्रेमी की जूरी द्वारा अपने संगीत की अनदेखी करने के बाद भविष्य में अपने गानों को ग्रेमी में नामांकित करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक बयान में कहा, "सीक्रेट कमेटीज के कारण अब मैं अपने म्यूजिक लेबल को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए सबमिट करने की अनुमति नहीं दूंगा।"

इससे पहले 31 वर्षीय सिंगर ने ट्वीट करके 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन घोषित होने के बाद रिकॉडिंग अकादमी से स्पष्टीकरण मांगा था। इसमें उनके एलबम ऑफ्टर अवर्स के लिए एक भी नॉमिनेशन नहीं था, जबकि इसी एलबम के गाने 'ब्लाइंडिंग लाइट्स' ने पूरे एक साल तक यूएस बिलबोर्ड चार्ट में टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया था।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "ग्रैमी अवॉर्ड एकेडमी भ्रष्ट हो गई है।"

द वीकेंड उन कलाकारों में से एक है, जिन्होंने ग्रैमीज पर पक्षपात, भ्रष्टाचार और यहां तक कि नस्लवाद का भी आरोप लगाया है। हाल ही में, ब्रिटिश गायक-गीतकार जेन मलिक ने भी ट्विटर पर ग्रैमी अवार्डस की आलोचना करके इसकी बॉडी को भ्रष्ट और पक्षपाती बताया था।

इनपुट- आईएएनएस

इसे भी पढ़ें:

जाह्नवी कपूर की 'रूही' देख भावुक हुए पिता बोनी कपूर, कहा - श्रीदेवी होतीं तो उन्हें बेटी पर गर्व होता

 Toofaan Teaser: रिलीज हुआ फरहान अख्तर की 'तूफान' का टीजर, OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन