1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस की वजह से फिर स्थगित हुआ Cannes Film Festival, अब ये समय हुआ है निर्धारित

कोरोना वायरस की वजह से फिर स्थगित हुआ Cannes Film Festival, अब ये समय हुआ है निर्धारित

 Written By: PTI
 Published : Jan 28, 2021 08:26 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 02:13 pm IST

फ्रेंच रिवेरा महोत्सव पिछले 75 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इस बार इसे प्रभावित कर दिया है।

Cannes Film Festival 2021 - India TV Hindi
कोरोना वायरस की वजह से फिर स्थगित हुआ कान फिल्म फेस्टिवल Image Source : TWITTER: @FESTIVAL_CANNES

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल रद्द किए गए कान फिल्म समारोह को इस वर्ष जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, ताकि समारोह को लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया जा सके। 

कान के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि इस साल का समारोह अपने नियत समय से करीब छह महीने बाद 6-17 जुलाई को होगा। फ्रेंच रिवेरा महोत्सव पिछले 75 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इस बार इसे प्रभावित कर दिया है।

कान की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, “जैसा कि घोषणा की गई थी, वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति में बदलाव को देखते हुए कान महोत्सव की तारीख तय करने का अधिकार आयोजकों के पास है।” 

हिना खान ने Cannes कॉन्ट्रोवर्सी पर कहा- मुझे बुरा लगा, ऐसे कमेंट की ज़रूरत नहीं थी

कान समारोह को पिछले साल पहले जुलाई तक स्थगित किया गया फिर अंततः पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन