1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. डेमी लोवाटो को पसंद आई 'क्वीन' क्रिस्टिना अगुलिएरा

डेमी लोवाटो को पसंद आई 'क्वीन' क्रिस्टिना अगुलिएरा

 Published : Jun 03, 2019 10:16 am IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:16 am IST

 गायिका डेमी लोवेटो को लास वेगास शो के पहले दिन 'क्वीन' क्रिस्टिना अगुलिएरा का शो बहुत पसंद आया। 

क्रिस्टिना अगुलिएरा- India TV Hindi
क्रिस्टिना अगुलिएरा

नई दिल्ली: गायिका डेमी लोवेटो को लास वेगास शो के पहले दिन 'क्वीन' क्रिस्टिना अगुलिएरा का शो बहुत पसंद आया। 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, 26 वर्षीय सिंगर ने क्रिस्टिना के यहां स्थित घर पर शुक्रवार को हुए शो में शामिल हुई। 

लोवेटो ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्वीन खुद यहां मौजूद हैं। एक बेहतरीन शो, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह पहला दिन है क्योंकि किसी चीज में कोई गलती नहीं हुई। गीत सुनकर बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत आनंद आया और जब शो खत्म हुआ तो मैं उनसे मिली भी।"

लोवेटो ने लिखा, "मैं बहुत खुश हूं, मुझे क्रिस्टिना से गले भी लगाने का मौका मिला। मैंने 14 साल की उम्र से कभी भी तुम्हें कॉन्सर्ट में नहीं देखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तबसे मेरी जिंदगी कितनी बदल चुकी है। आपको एक दोस्त कहने पर गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो क्वीन।" लोवेटो ने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी स्टोरी भी डाली। 

ये भी पढ़ें:

Rambo Last Blood Trailer: रैंबो फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म, धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे सिलवेस्टर स्टेलॉन 

'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' को लेकर घबराई हुईं थीं सोफी टर्नर 

हुमा कुरैशी अमेरिकन फिल्म प्रोड्यूसर जैक स्नायडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में आएंगी नज़र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन