1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. डेमी मूर को बेटी रुमर पर गर्व

डेमी मूर को बेटी रुमर पर गर्व

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2015 04:19 pm IST,  Updated : Apr 30, 2015 04:21 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलिवुड अभिनेत्री डेमी मूर को अपने बेटी रुमर विलिस पर गर्व है। रुमर हॉलिवुड में करियर बनाने के लिए डेमी के नक्शेकदम पर चल रही है। वेबसाइट 'यूएसमैगजिन डॉट कॉम' के मुताबिक, मूर

डेमी मूर को अपनी बेटी...- India TV Hindi
डेमी मूर को अपनी बेटी रुमर विलिस पर गर्व है

लॉस एंजेलिस: हॉलिवुड अभिनेत्री डेमी मूर को अपने बेटी रुमर विलिस पर गर्व है। रुमर हॉलिवुड में करियर बनाने के लिए डेमी के नक्शेकदम पर चल रही है। वेबसाइट 'यूएसमैगजिन डॉट कॉम' के मुताबिक, मूर का कहना है कि विलिस को देखना वाकई दिलचस्प है। विलिस रियलटी शो 'डांसिंग विद द स्टार्स' में भाग ले रही है।

रुमर (26) की सफलता के बारे में मूर (52) ने कहा, "यह अद्भुत है। मुझे उस पर गर्व है। वह अत्यधिक प्रतिभाशाली है।"

लेकिन मूर ने कहा कि विलिस और उनकी अन्य बेटियों के लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा और जब वे किशोरी थी उन्हें भी तंग किया गया।

मूर ने कहा, "किसी भी बच्चे की इस तरह से आलोचना करना सही नही है, विशेष रूप से उनकी सुंदरता को लेकर। एक अभिभावक के रूप में आप सिर्फ उन्हें प्यार कर सकते हैं और उन्हें तब तक प्यार कर सकते हैं, जब तक वे स्वयं से प्यार न कर सकें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।